28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Janjgir Champa / मौसम विभाग अलर्ट: जनवरी में इस तारीख तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड, शीतलहर के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग अलर्ट: जनवरी में इस तारीख तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड, शीतलहर के साथ बारिश की संभावना

रात का तापमान धड़ाम से दो दिन में ही गिरा 8 डिग्री, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक शीतलहर चलने की दी चेतावनी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 28 Dec 2019, 6:57 PM IST

सुबह के समय चल रही ठंडी हवा, दोपहर में भी लोग जैकेट में आ रहे नजर

सुबह के समय चल रही ठंडी हवा, दोपहर में भी लोग जैकेट में आ रहे नजर

जांजगीर- चांपा . पश्चिमी विक्षोभ के टूटते ही आसमान से बदली छंट गई है। जैसे - जैसे मौसम साफ हो रहा है ठंड बढ़ती जा रही है। शहर सहित पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार को शहर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में प्रदेश में शीतलहर की चेतावनी दी है। तेज ठंड पड़ने से लोगों को बचने का जतन करना होगा। खासकर बच्चे व बुजर्ग को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

मौसम विभाग का कहना है कि कुछ स्थानों का न्यूनतम पारा 2 D से और नीचे पहुंच सकता है। पिछले दिनों बिहार और विदर्भ में बना पश्चिमी विक्षोभ से छत्तीसगढ़ पहुंच गया था और प्रदेश में बदली- बारिश की स्थिति बनी थी। इस बीच कई जगहों पर बारिश भी हुई।

पश्चिमी विक्षोभ के टूटते ही मौसम भी खुल गया है और ठंड बढ़ती जा रही है। शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया। ठंड इतनी थी कि दोपहर में धूप निकलने के बाद भी ठंड का असर कम नहीं हुआ। लोग जैकेट में ही दोपहर को भी नजर आएं। उत्तर पश्चिम से ठंडी हवा चलने लगी है। इससे तापमान गिर रहा है। मौसम अभी पूरी तरह साफ है। आने वाले समय में तापमान में और कमी आएगी जिससे ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग ने मौसम के शुष्क रहने और 48 घंटे तक जिले में शीतलहर चलने की चेतावनी दी है।

4 दिन में गिरा 8 डिग्री तापमान
बुधवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री तो न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शनिवार को अधिकतम 20 डिग्री तो न्यूनतम 7 डिग्री पहुंच गया। चार दिन में रात के पारा में 8 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। इसी कारण जिले में शीतलहर चल रही है। पिछले दिनों बादलों की वजह से ठंड का प्रभाव नहीं रहा। अब मौसम बदल रहा है जिसके कारण तेजी से गिरावट दर्ज की गई।

शाम 6 बजे के बाद घर में दुबक जा रहे लोग
सबसे अधिक ठंड जिले के पहाड़ी क्षेत्र में पड़ता है। पिछले दो दिनों से सुबह के समय भी गर्म कपड़े नहीं निकल रहे है। शाम ६ बजे के बाद लोग घर में दुबक जा रहे है। शहरी क्षेत्र में भी कई क्षेत्रों में लोग अलाव का सहारा लेने लगे हैं। पहाड़ी क्षेत्र में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहता है।

3 व 4 जनवरी को बदली व बूंदाबांदी की संभावना
मौसम विभाग ने दो दिन तक शीतलहर चलने की संभावना चेतावनी दी है। 29 व 30 दिसंबर तक तेज ठंड पड़ेगी। 31 के बाद 1 को भी ठंड रहेगी। इसके बाद 2 से बादल घिर आएंगे। 3 व 4 जनवरी को काले बादल के साथ बूंदाबांदी की संभावना की भी संभावना है।

ठंड से बचने शासन ने भी दिए निर्देश
राज्य सरकार ने अभाव ग्रस्त परिवारों के आवश्यकतामंद लोगों को शीतलहर से सुरक्षा देने रैन बसेरा, अस्थायी सार्वजनिक स्थल कंबल, अलाव जरूरी चिकित्सा सुविधा आदि की व्यवस्था के निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए गए हैं।

वर्जन
अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। अगले 48 घंटे में शीतलहर पड़ेगी। 31 तक रात के पारा में गिरावट दर्ज हो गई। इसके बाद फिर पारा बढ़ेगी। 3 व 4 को बदली के साथ हल्का बूंदाबांदी की संभावना हैं।
एचपी चंद्रा, मौसम निदेशक रायपुर