27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झोलाछाप डॉक्टर के पास मिली दवाओं की इतनी बड़ी खेंप, जानकर चौंक जाएंगे आप

जब्त दवा की कीमत 25 हजार रुपए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 28 Jun 2018, 2:53 PM IST

जब्त दवा की कीमत 25 हजार रुपए

जब्त दवा की कीमत 25 हजार रुपए

जांजगीर-चांपा. शहर के करीबी गांव तिलई में ड्रग इंस्पेक्टर सुमित परिहार की टीम ने झोलाछाप के क्लीनिक में छापेमारी करके 75 प्रकार की दवा जब्त किया है। जब्त दवा की कीमत 25 हजार रुपए बताई जा रही है। झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ औषधि प्रशासन अधिनियम की धाराओं के तहत करवाई की जा रही है। मामले को कोर्ट में पेश किया गया है।


ड्रग विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तिलई में मनीष पूरण विस्वास क्लीनिक चलाता है। उसके क्लिनिक में हर रोज सैकड़ों मरीज पहुचते हैं।

इलाज के नाम पर वह लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहा है। सूचना पाकर ड्रग इंस्पेक्टर व उनकी टीम ने मौके पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान उन्हें क्लीनिक में दवा का जखीरा मिला। क्लिनिक से अल्मोकाइंड, डीएनएस ओरआरएस, एस्थलीन सहित अलग-अलग प्रकार की 75 प्रकार की दवा मिली। दवा को जब्त किया गया था। गवाहों के बीच आरोपी के खिलाफ ड्रग एवं औषधि प्रशासन अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को न्यायालय के सुपुर्द किया गया है। जब्त दवा को रायपुर स्थित लैब जांच के लिए भेजा गया है।

Read more : Breaking : राहौद नगर पंचायत में खिला कमल, देवांगन गुट में नाराजगी बनी कांग्रेस के हार का कारण

------------------------
अमानक निर्माण से आठ साल में ही पुल टूटा
बम्हनीडीह. बम्हनीडीह विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कपिस्दा और बंसुला को जोडने वाली सड़क पर बना पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे आने-जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ है। यहां सड़क के साथ पुल का निर्माण करीब 8 साल पहले किया गया था। यदि यहां नया पुल न बना तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लोगों का कहना है कि यह पुल दो पंचायतों को जोडऩे वाला एक मात्र विकल्प है। यहीं से कपिस्दा, कनकपुर के ग्रामीण जैजैपुर जाते हैं। पुल टूट जाने की वजह से उन्हें घूमकर जैजैपुर जाना पड़ रहा है।


बच्चों को हो रही परेशानी
कपिस्दा पंचायत में केवल 8वीं तक की शिक्षा संचालित होती है। इससे आगे की क्लास में पढ़ाई के लिए छात्रों को जैजैपुर जाना पड़ता है। पुल टूट जाने से छात्रों को स्कूल जाने मे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग