
बुधवार की दोपहर तीन बजे एक ही बाइक
जांजगीर-चांपा. शिवरीनारायण थानांतर्गत ग्राम तनौद के पास बुधवार की दोपहर तीन बजे एक ही बाइक में सवार तीन लोग अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। दो लोगों का सिर फूटने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरे की हालत गंभीर होने से उसे सिम्स रेफर किया गया है।
पुलिस के मुताबिक बाइक में सवार युवक शराब की नशे में थे और आपा खो बैठे। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेजाया गया है।
शिवरीनारायण पुलिस के मुताबिक ग्राम बैजनाथ थाना कशडोल बलौदाबाजार जिले के संतोश सूर्यवंशी अपने दो साथी के साथ किसी काम से बुधवार को शिवरीनारायण आया था। वे काम निपटाकर वापस लौट रहे थे। तीनों के तीनों शराब की नशे में थे। इनकी बाइक की रफ्तार ८० के स्पीड में थी।
प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण व पुलिस के मुताबिक चालक भी खूब पिया हुआ था। वे तनौद के पास पहुंचे थे। चालक नियंत्रण खो बैठा और चमचमाती सड़क में गिर पड़े। संतोष सूयवंशी व उसके साथी का सिर फटने से खून बह गया। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक के पीछे बैठा बैगाडबरी निवासी लालभाजी को गंभीर अवस्था में पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए। जहां उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तत्काल सिम्स रेफर कर दिया है।
घटना के बाद दोनों मृतकों के शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। वे सूचना पाकर तत्काल पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच चुके हैं। पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा ३०४ ए के तहत जुर्म दर्ज किया है।
Updated on:
11 Jul 2018, 9:28 PM IST
Published on:
11 Jul 2018, 9:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.