8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिस्तौल तानकर पुलिस जवानों को डराया, अब किसान को पीटा

पुलिस फोर्स नहीं तलाश करती रही डेरों में वे गांव में घूमते रहे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जावरा

•

image

harinath dwivedi

•

Updated: 11 Dec 2017, 5:50 PM IST

patrika

रतलाम। लूनी ग्राम में शुक्रवार रात कंजरों की वारदात के बाद रविवार शाम को फिर एक व्यक्ति को कंजरों ने मारपीट कर धमकी दी। दूसरी ओर सुबह पुलिस ने चार थानों के बल व कोबरा फोर्स के साथ क्षेत्र के कई ग्रामों में सर्चिंग की लेकिन पुलिस के हाथ खाली है।
एसडीओ चौहान ने बताया एएसपी प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में ताल, आलोट, बरखेड़ा व खारवाकलां थाने को मिलाकर 50-60 पुलिस जवानों के अलग-अलग दल बनाए गए हैं। इसके साथ ही कोबरा फोर्स की मदद लेकर क्षेत्र के अरनिया, टोंकड़ा, लाखाखेड़ी आदि ग्रामों में सुबह तीन बजे से छह बजे तक सर्चिंग की गई, लेकिन कंजर नहीं मिले। इधर रविवार शाम 7 बजे खेत पर जा रहे 'पत्रिकाÓ प्रतिनिधि अर्जुनङ्क्षसह डोडिया के भाई प्रद्युमसिंह के साथ कंजर ने मारपीट की है।

ये हुआ पहले दिन

ताल थाना क्षेत्र के खारवाकलां चौकी अंतर्गत लूनी गांव में शुक्रवार देर रात कंजरों ने वसूली के लिए धावा बोल दिया। उन्होंने घर पर सो रहे किसान को उठाकर चाकू की नोक पर ट्रैक्टर की चाबी मांगी नहीं देने पर सरिये से मारपीट की व ट्रैक्टर के कांच फोड़ दिए। इससे किसान घायल हो गया। कंजरों ने उसे देशी कट्टा भी दिखाया। उसने चिल्ला चोट की तो परिजनों व आसपास वाले उठ गए। वे जब समीप आने लगे तो उन्होंने पत्थर फैंकने के साथ फायरिंग की और भाग गए। अलसुबह वे वापस उधर से गुजरे व चेतावनी देकर गए हैं कि हम तेरा ट्रैक्टर कभी भी आकर ले जाएंगे।
पीडि़त किसान राजूलाल पिता लक्ष्मण सुतार (45) निवासी लूनी ने बताया कि मैं रात में ट्रैक्टर के पास सोया था। रात करीब 12 बजे तीन लोग आए और मुंह में सरिया डाल दिया और चाकू व कट्टा दिखाया। हिम्मत कर के मेरे चिल्लाने पर घर के अंदर सो रहे परिजन उठ गए। परिजनों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जगाया तो कंजरों ने फायरिंग करते हुए पत्थर फेंंके। पड़ौसी देवीसिंह चंद्रावत को आता देख एक गोली उसकी तरफ दागी। गनीमत रही कि गोली नहीं लगी। राजूलाल के सिर व मुंह पर गहरी चोट आई है।

पुलिस को भी डरा चुके हैं

चश्मदीद व कांग्रेस के युवा नेता समरथ चौधरी ने बताया खारुआकलां चौकी से गश्त पर आए आरक्षक शिवसिंह डांगी व साथी को सुबह 5.40 बजे दो वाहन संदिग्ध अवस्था में दिखे। उन्होंने रोकने की कोशिश की तो वे गाडिय़ां भगाकर ले गए। पुलिस व ग्रामीणों ने पीछा किया तो निपानियालीला जाकर बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस को कट्टा दिखाया और कहा कि पलट जाओ नहीं तो शूट कर दूंगा। वे अरवल्या सोलंकी व थंबगुरडिय़ा के कच्चे रास्ते से भागने में सफल रहे।

यहां सर्चिंग जारी
गांव में बढ़ती कंजर गिरोह की वारदात को लेकर वहां पर कंजर के ढेरों पर पुलिस का लगातार सर्चिंग ऑपरेशन चल रहा है। हालांकि बदमाश अभी हाथ नहीं आए है। सर्चिंग चलती रहेगी, जिससे की बदमाश गांव में प्रवेश न कर पाएं।
- प्रदीप शर्मा, एएसपी, रतलाम