6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्ल्स हॉस्टल की छत से लड़कियों के कमरे में घुसे 4 बदमाश, की ये गंदी हरकत, आधी रात मचा बवाल

CG Crime news: नर्सिंग हॉस्टल में घुस आए इन युवकों पर एक छात्रा की नजर पड़ गई तो, उसने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद सभी युवक भागने लगे..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 3 May 2024, 5:45 PM IST

girl hostal, crime news, cg crime news

जिला मुख्यालय जशपुर के जिला अस्पताल में संचालित शासकीय जी एन एम प्रशिक्षण केंद्र के गर्ल्स हॉस्टल में सोमवार की रात को 4 बदमाश युवक दीवार के छज्जा के सहारे ऊपर चढ़कर हास्टल परिसर में घुस गए थे। नर्सिंग हॉस्टल में घुस आए इन युवकों पर एक छात्रा की नजर पड़ गई तो, उसने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद सभी युवक भागने लगे।

तीन युवक भागने में सफल रहे जबकि एक युवक को एम्बुलेंस के चालक की तत्परता से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया हैं। इस घटना से प्रदेश के अलग-अलग जिले से आकर हास्टल में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई करने वाली छात्राएं डरी सहमी हुई हैं। मंगलवार को नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र की प्राचार्या सहित अन्य स्टाफ ने कलेक्टर एसपी व थाने में जाकर दो महिला सुरक्षा गार्ड की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर जिला अस्पताल, सीएमएचओ व सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में संचालित शासकीय जी एन एम प्रशिक्षण केंद्र में तीन बैच में करीब 120 छात्राएं, स्टॉफ नर्स की डिप्लोमा कोर्स का प्रशिक्षण ले रही हैं ंजिसमें से आधे से अधिक छात्राएं यहां हास्टल में ही रह रही हैं।

नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र की प्राचार्या और वहां रहकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं ने बताया कि भवन पुराना हो गया है और इसमें सुरक्षा के पूरे इंतजाम नहीं है। इस बीच सोमवार को यहां तैनात महिला गार्ड का पंडरापाठ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी लगा दी गई थी, वही यहां दूसरी गार्ड सरोज का उसी दिन ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन सरोज ने सोमवार को हास्टल के स्टॉफ को यह कह कर ड्यूटी में आने से मना कर दी, आज वह दिन में भी ड्यूटी की है इसलिए आज रात में ड्यूटी नहीं करूंगी।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा युवक को हिरासत में लेकर थाना ले आया गया। मंगलवार को प्रशिक्षण केंद्र की प्राचार्या ललिता मिंज सहित सभी स्टॉफ ने एसपी व कलेक्टर कार्यालय में जाकर दो महिला सुरक्षा गार्ड की मांग करने के साथ आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस

इस बीच रात के करीब 2 से ढाई बजे के बीच, छात्रावास के छत के छज्जा के सहारे चढ़ कर चार युवक प्रशिक्षण केंद्र के दूसरे फ्लोर में छात्राओं के हास्टल परिसर में गलत नियत से घुस गए। लेकिन इन पर एक छात्रा की नजर पड़ गई, जिसके बाद वह शोर मचाने लगी शोर सुनकर अन्य छात्राए भी जाग गईं। जिसके बाद सभी युवक अहाता कूदकर कर भागने लगे जिसमे से एक युवक भाग नहीं पाया जिसे 108 एंबुलेस के चालक ने पकड़ लिया तब तक हास्टल की प्रभारी अधीक्षिका तारा बुनकर प्रशिक्षक सुदामा भी वहां पहुंच गए और थाना में सूचना दी गई।