जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ में रेप का घिनौना अपराध थमने का नाम नहीं के रहा है। 50 वर्षीय अधेड़ ने साढ़े 4 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार का प्रयास किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की नियत से आरोपी घर के बाहर से उसे बहला फुसला कर अपने घर ले गया था। बच्ची के परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना जिले के तपकरा थाना क्षेत्र की है।