Jashpur Nagar Murder Case : दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में 10 मार्च की शाम को एक युवक शराब के नशे में परिवार के सदस्यों के साथ विवाद कर रहा था। इस दौरान दादी ने उसे विवाद करने से मना किया तो नाराज होकर युवक ने दादी के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आरोपी परिवार के अन्य सदस्यों को भी मारने के लिए दौड़ाने लगा तो वे घर से भाग गए। मामले में दरिमा पुलिस ने आरोपी नाती को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।