दरअसल पुलिस मुख्यालय की ओर से कुल 257 सब इंस्पेक्टरों का तबादला अक्टूबर महीने में किया गया, जिसमें से 13 सब इंस्पेक्टर जशपुर जिले के शामिल हैं। थोक में हुए इस तबादले से जशपुर जिले के थाने और चौकियों में पहले से व्याप्त संकट और बढ़ गई है। इस तबादले ने जशपुर जिला की पुलिस व्यवस्था को अत्यधिक प्रभावित कर दिया है। जिले के लिए कुल 38 सब इंस्पेक्टरों के पद की स्वीकृति है, जिसमें 22 सब इंस्पेक्टर ही मिले थे। उसमें से भी एकमुश्त 13 का तबादला कर दिए जाने से संकट और बढ़ गई। दरअसल पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार जशपुर जिले से 13 सब इंस्पेक्टर का तबादला किया गया है और उनके बदले सिर्फ 4 सब इंस्पेक्टर को जशपुर भेजा गया है, जिसमें अबतक पूरे आए भी नहीं हैं।