
जशपुरनगर. प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क जरुरत से ज्यादा महंगे होते जा रहे हैं। देश - प्रदेश में बढ़ रहे बेरोजगारी आज चरम पर है। इसी बीच जशपुर जिला प्रशासन ने आर्थिक रूप से कमजोर और कॉम्पिटिटिव परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए कोचिंग कोर्सेस चलाएं जा रहे है। आपको बता दें डीएमएफ मद से संचालित जिला कलेक्टर नीलेश कुमार के निर्देशन में नव संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करावा रही है। इसी क्रम में विगत 16 अगस्त से आरम्भ छग PSC प्रारम्भिक परीक्षा 2019 के लिए 60 पंजीकृत प्रतिभागियों की तैयारी लगातार कराई जा रही है। जिसमे हॉस्टल की सुविधा भी छात्रों को प्रदान की गई है।
प्रतिभागियों की अधिक संख्या एवं लगातार मांग के कारण जिला प्रशासन के निर्देशन में पुन: एक अतिरिक्त बैच 15 नवम्बर से आयोजित किया जाना है। चयनित प्रतिभागियों को संस्थान के विषय विशेषज्ञों के द्वारा तैयारी कराई जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए नव संकल्प के प्राचार्य डॉ विजय रक्षित ने बताया कि इस हेतु किसी भी संकाय में उत्तीर्ण स्नातक स्तर के प्रतिभागी इसमे शामिल हो सकते हैं।
प्रतिभागियों को नि:शुल्क आवास की व्यवस्था संस्थान में उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें शामिल होने के लिए प्रतिभागी नव संकल्प संस्थान, शासकीय एनईएस महाविद्यालय परिसर जशपुर में स्थित में कार्यालयीन समय में पंजीयन करा सकते हैं। पात्र प्रतिभागियों का चयन काउन्सलिंग एवं साक्षात्कार द्वारा किया जाएगा। नए बैच में शामिल होने हेतु संकल्प के प्राचार्य विनोद गुप्ता ने राज्य सेवा आयोग में 2018 की प्रारम्भिक परीक्षा में उत्तीर्ण 11 प्रतिभागियों को मैन्स की परीक्षा उपरान्त साक्षात्कार की तैयारी के लिए प्रेरित किया साथ ही 15 नवम्बर से आयोजित होने वाले बैच में नए योग्य प्रतिभागियों को शामिल कराने के लिए प्रेरित किया।
Click & Read More Chhattisgarh News.
Updated on:
10 Nov 2019, 6:20 PM IST
Published on:
10 Nov 2019, 6:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.