26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेलर पर हुआ जानलेवा हमला, जिला जेल में हुए भ्रष्टाचार के मुख्य गवाह है विजयानंद

* रावण दहन देख रहे जेलर पर अज्ञात आरोपी ने किया हमला, अपराध दर्ज .* बच्चे के सिर में लगी चोट, जेलर ने सिटी कोतवाली में दर्ज कराई मामले की शिकायत .* जशपुर जिला जेल में भ्रष्टाचार उजागर करने के बाद से कुछ लोगों के निशाने पर हैं जशपुर जेलर .
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 11 Oct 2019, 4:52 PM IST

जेलर पर हुआ जानलेवा हमला, जिला जेल में हुए भ्रष्टाचार के मुख्य गवाह है विजयानंद

जेलर पर हुआ जानलेवा हमला, जिला जेल में हुए भ्रष्टाचार के मुख्य गवाह है विजयानंद

जशपुरनगर . जशपुर जिला जेल में हुए भ्रष्टाचार के मामले में मुख्य गवाह बने जशपुर जेलर के उपर अज्ञात आरोपी के द्वारा हमला करने का प्रयास किया गया, इस हादसे में जेलर के बेटे को चोट आई है। घटना के बाद जेलर ने इसकी लिखित शिकायत सिटी कोतवाली में दी है। इस संबंध में जशपुर सिटी कोतवाली पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है।

चित्रकोट उपचुनाव के रण में पहुचें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कार्यकर्ता उत्साहित

इस पूरे घटनाक्रम के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जशपुर के जिला जेल में पदस्थ जेलर विजयानंद सिंह दशहरा के दिन अपने पूरे परिवार के साथ रावण दहन देखने के लिए रणजीता स्टेडियम गए हुए थे। रावण दहन के दौरान वे अपने परिवार के साथ बालक हाईस्कूल के पास खड़े होकर देख रहे थे। उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके उपर किसी चीज से हमला कर दिया, लेकिन उन्हें चोट ना लगते हुए उनके साथ खड़े उनके बेटे के सर में लगी।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में हुआ थोक तबादला, 257 सब इंस्पेक्टर हुए इधर से उधर, यहां देखें लिस्ट

बेटे के सर में चोट लगने के कारण खून बहने लगा, जिसके बाद वे अपने बेटे को लेकर सीधे जिला अस्पताल पहुंचे और बच्चे का उपचार करवाए। बेटा का उपचार करवाने के बाद घटना की लिखित शिकायत उनके द्वारा सिटी कोतवाली में दी गई है। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

काम की खबर: Online ठगी का ये नया ट्रेंड जानकर आप भी मोबाइल में क्लिक करने से पहले सोचेंगे हजार बार, रहें सतर्क

जेल में हुए भ्रष्टाचार को कर चुके हैं उजागर
कुछ समय पूर्व जशपुर जिला जेल में पीड़िता पक्ष की राशि का गबन करने का मामला सामने आया है। इस मामले में जांच होने के बाद इसके सारे दस्तावेजों को उनके द्वारा सिटी कोतवाली और कलेक्टर को आगे की कार्रवाई करने के लिए सौप दिया है। वहीं इस मामले में विभाग की ओर से उन्हें मुख्य गवाह भी बनाया गया है। वहीं जेलर विजयानंद सिंह को इस संबंध में 12 एवं 15 अक्टूबर को गवाही भी देनी है। घटना के बाद जेलर विजयानंद सिंह का कहना है कि उनके द्वारा कलेक्टर और सिटी कोतवाली को जेल घोटाले से संबंधित जरूरी दस्तावेज दिए जाने के बाद से उसे परेशान किया जा रहा है।

Click & Read More Chhattisgarh News.