25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गैंगरेप के बाद भी नही माने दरिंदे, पीड़िता को इस वजह से किया 234 बार कॉल

मिस कॉल बना आरोपियों के लिए मुसीबत, साइबर सेल ने कॉल ट्रेस करके एक को किया गिरफ्तार .
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 30 Oct 2019, 7:55 PM IST

गैंगरेप के बाद भी नही माने दरिंदे, पीड़िता को इस वजह से किया 234 बार कॉल

गैंगरेप के बाद भी नही माने दरिंदे, पीड़िता को इस वजह से किया 234 बार कॉल

जशपुर . छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे अपराध को देखते हुए यह लग रहा है कि अब महिलाओं का घर से निकलना दूभर होने जा रहा है। प्रदेश के जशपुर जिले के बगीचा थाने में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। दोनो पैर से लाचार एक दिव्यांग के साथ चार लोगों ने पहले गैंग रेप को अंजाम दिया फिर कॉल के जरिए पीड़िता को बार - बार केस न करने की धमकी देने लगे। आरोपियों के द्वारा पीड़िता को किए जा रहे बार - बार फोन कॉल के जरिए पुलिस इस मामले में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वही 3 आरोपी अभी भी फरार हैं।

क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता मेहमानी करने के लिए बगीचा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के घर आई हुई थी। इसी दौरान 13 अक्टूबर को पीड़िता की पहचान मामले के आरोपी इलताब अंसारी और उसके साथियों से हुई।फ़ोन में बात करते हुए पीड़िता और आरोपियों के बीच जान पहचान बढ़ने लगी। 22 अक्टूबर को आरोपी इलताब अपने तीन साथियों के साथ पीड़िता के गांव पहुंचा। जान - पहचान होने की वजह से पीड़िता ने चारों आरोपियों को घर के अंदर बुला लिया। घर के अंदर घुसने के बाद आरोपियों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

दुष्कर्म के बाद पीड़िता को पुलिस के पास जाने से रोकने के लिए आरोपियों ने मोबाइल में उसे लगातार धमकी देते रहे। पुलिस को दिए गए अपने बयान में पीड़िता ने बताया है कि आरोपी इलताब अंसारी सहित चारों आरोपियों ने उसे मामले की रिपोर्ट करने पर दोबारा रेप कर वीडियों सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे रहे थे। इस धमकी से डर की वजह से पीड़िता पुलिस के पास विलंब से पहुंची।

पुलिस को घटना की सूचना के बाद युवती फोन नही उठा रही थी और इस बीच आरोपी लगातार युवती को धमकाने के लिए फ़ोन कर रहे थे, आखिर तक आरोपी 234 मिस कॉल पीड़िता को कर चुके थे।पुलिस के अपने सायबर सेल की सहायता से लोकेशन के आधार पर कार्रवाही करते हुए एक आरोपी को धर दबोचा। बगीचा पुलिस ने आरोपियों के विरूद्व धारा 376 डी, 392, 450 और 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। गैंग रेप के इस मामले के एक आरोपी इलताब अंसारी को बगीचा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फरार तीनों आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी हुई है ।

Click & Read More Chhattisgarh News.