जशपुरनगर. छत्तीसगढ़ में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक खबर सामने आई है जिसमे रोज-रोज के आपसी विवाद से तंग आकर पति ने पत्नी को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की, पड़ोसियों को आवाज देकर जान बचाने में सफल रही पीडि़ता को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोरिया की है। पीड़िता को कुनकुरी के हॉलीक्रास अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।