15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुश्तैनी जमीन विवाद में देवर ने टंगिया से मारकर भाभी को उतार दिया मौत के घाट

अपराध: घटना को अंजाम देकर भागने की फिराक में आरोपी को कुनकुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

Sunil Kumar Prasad

•

Updated: 11 Mar 2024, 11:30 PM IST

Accused arrested with weapons.

हथियार के साथ गिरफ्तार आरोपी।

जशपुरनगर. कुनकुरी पुलिस की सक्रियता से हत्या का अपराध घटित कर भाग रहे आरोपी को घटना के तुरंत बाद रक्तरंजित टंगिया के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में हत्या के आरोपी की अपने भाई और भाभी से पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और इसी विवाद में आरोपी ने अपनी भाभी पर टंगिया से जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी गणेश राम चौहान उम्र 46 साल के विरूद्ध थाना कुनकुरी में धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध करते हुए, आरोपी से घटना में प्रयुक्त लोहे का टंगिया जप्त किया गया है। थाना कुनकुरी के ग्राम हर्राडांड़ का मामला है। आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी में सम्मिलित अधिकारी, कर्मचारी को पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद ईनाम प्रदाय करने की घोषणा किया गया है।

घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार 1० मार्च के दोपहर लगभग 2 से 2:30 बजे के बीच थाना कुनकुरी क्षेत्र के ग्राम हर्राडांड़ निवासी गणेश राम चैहान उम्र 46 साल का पुश्तैनी जमीन को लेकर अपने बड़े भाई मुनेश्वर राम चैहान उम्र 48 साल एवं भाभी उम्र 45 साल से विवाद चल रहा था। विवाद बढऩे पर घटना वाले दिन रविवार को मुनेश्वर राम चैहान ने घर में रखे लोहे का टंगिया से अपनी भाभी के शरीर के अन्य हिस्सों सहित सिर में हमला कर दिया, जिसे बुरी तरह से घायल अवस्था में ही ईलाज हेतु परिजनो के द्वारा उसे कुनकुरी अस्पताल लाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उसकी मृत्यू हो गई थी। जांच उपरांत प्रकरण में हत्या का अपराध घटित होना पाए जाने पर थाना कुनकुरी में आरोपी मुनेश्वर राम चौहान के विरूद्ध अपराध क्रमांक 39/2024 धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर घटना को अंजाम देकर टीक फरार होने की तैयारी कर रहे आरोपी को पुलिस के द्वारा हिरासत में ले लिया गया।

खेत में हल चलाने से मना करने पर विवाद, जुर्म दर्ज - जिले के पंड्रापाठ पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम ग्राम छिछली में अपने कब्जे की शासकीय जमीन में जबरन जोताई करने से मना करने पर ग्रामीण व उसके नतनीन के ऊपर गुलेल से हमला करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पंड्रापाठ पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम छिछली निवासी भगवान यादव किसानी का काम करता है। उसके घर के समीप पूर्वजों के समय से कब्जे की करीब 96 डिसमील जमीन है, उसी जमीन से लगा गांव का कवल साय की भी पट्टे की जमीन है, जिसमें कवल साय 8 मार्च शुक्रवार को जोताई करने के बाद भगवान यादव के भी कब्जे की भूमि का ट्रेक्टर से जबरन जाताई करने लगा। जब भगवान यादव इसका विरोध कर जोताई करने से मना किया तो कवल साय भडक़ गया और जान से मारने की धमकी देते हुए भगवान यादव के ऊपर गुलेल से हमला कर दिया जो उसके पेट में लगा जब भगवान यादव की नतनीन विश्वमति यादव बीच बचाव कर मारने से मना की तो कवल साय उसके ऊपर भी गुलेल चला दिया जो उसके पसलियों में लगी तब आसपास के लोगों ने किसी तरह से मामला शांत कराया। आद में भगवान यादव की रिपोर्ट पर पंड्रापाठ पुलिस चौकी की पुलिस ने आरोपी कवल साय के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज लिया है।