31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाश पर लगा दिया 30 हजार का जुर्माना, सड़क हादसे में हो गयी थी मौत

मृतक समाजसेवी सीआर चौहान पेशे से समाजसेवी थे। अंतर्जातीय विवाह के कारण उनके परिवार को उनके समाज ने बहिष्कृत करने का फैसला किया साथ ही उन्होंने इसके लिए उनके ऊपर 30 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया। जिसे देने से परिवार वालों ने इंकार कर दिया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 20 Nov 2019, 7:29 PM IST

fine_on_dead_body.jpg

जशपुर. जिले में एक लाश पर 30 हजार रुपए जुर्माना लगाए जाने का बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आया है। मृतक समाजसेवी था। यही नहीं जुर्माना नहीं देने पर लोगों ने उसके शव को कांधा देने से भी इंकार कर दिया है। सड़क हादसे में उनकी मृत्यु हो गयी थी।

मृतक समाजसेवी सीआर चौहान पेशे से समाजसेवी थे। अंतर्जातीय विवाह के कारण उनके परिवार को उनके समाज ने बहिष्कृत करने का फैसला किया साथ ही उन्होंने इसके लिए उनके ऊपर 30 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया। जिसे देने से परिवार वालों ने इंकार कर दिया था।

अब जब सड़क हादसे में उनकी मृत्यु हो गयी तो समाज के लोगों ने यह फरमान जारी कर दिया कि परिवार वाले 30 हजार का अर्थदंड समाज में जमा करे। इसके बाद ही परिवार वाले शव का अंतिम संस्कार कर पाएंगे। हलांकि गायत्री परिवार के लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से उनका अंतिम संस्कार कर दिया।