25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन दोस्त मिलकर करते थे गांव के बकरियों के साथ ऐसा, हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

तीन में से एक आरोपी पहले भी हत्या के एक प्रकरण में जा चुका है जेल, अब अलग - अलग गांव के 20 बकरियों के साथ कर चुका है ऐसा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 12 Nov 2019, 6:45 PM IST

तीन दोस्त मिलकर करते थे गांव के बकरियों के साथ ऐसा, हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

तीन दोस्त मिलकर करते थे गांव के बकरियों के साथ ऐसा, हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

जशपुरनगर. छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश के जशपुर जिले से एक चौकानें वाली खबर सामने आई है। जिला पुलिस ने तीन आरोपी दोस्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। जिले के किसी न किसी थाने से लगातार इस प्रकार के मामलें सामने आ रहे थे जिसमें कोतबा पुलिस को सोमवार को कार्रवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल जिले में बकरी गायब होने के मामले हर दिन किसी ना किसी थाना क्षेत्र से लगातार सामने आ रहे थे, जिसमें कोतबा पुलिस ने सोमवार को बकरी चोर को पकडऩे में बड़ी सफलता मिली है। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक आरोपी ने अपने गांव में ही घटना को अंजाम देने की सोची और बकरी चोरी करते पकड़ लिया गया।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक हत्या के एक प्रकरण में पूर्व आरोपी रहे झिमकी निवासी आरोपित फीरू राम ने कुनकुरी क्षेत्र के कंडोरा निवासी दो अन्य आरोपियों के साथ गांव में ही बकरी चोरी की घटना को अंजाम दिया और एक बकरी को मारकर तीनो आरोपी गांव के अपने निवास में ही खाने की तैयारी में थे। रिपोर्ट के बाद प्रार्थी की आशंका पर जब पुलिस ने दबिश दी तो तीनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

20 बकरियां चुराने का था आरोप
बताया जा रहा है कि तीनों आरोपियों ने हाल ही में करीब 20 बकरियां चुराई है। एक आरोपी जहां पत्थलगांव ब्लाक के ग्राम झिमकी का निवासी है। वहीं दो आरोपी ग्राम कंडोरा के बताए जा रहे हैं। तीनों आरोपियों ने जुर्म भी स्वीकार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बकरी चोरों का गिरोह पूरे जिले में सक्रिय है और घर से बाहर चरने निकली बकरियों को बाईक में चोर उठाकर ले जाते हैं और आसपास के बाजारों में इसकी बिक्री कर देते हैं।

एक बकरी में ही आरोपियों को 10 हजार से अधिक की आमदनी हो जाती है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है और तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। चौकी प्रभारी सीपी त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों के विरूद्ध अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

Click & Read More Chhattisgarh News.