
5000 रुपये रिश्वत लेते बाबू का वीडियो वायरल (फोटो सोर्स- iStock)
CG Crime News: जशपुर जिला अस्पताल में पदस्थ मेडिकल बिल शाखा के एक बाबू पर मेडिकल बिल पास करने के एवज में रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। इस पूरे मामले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें संबंधित बाबू कथित तौर पर रिश्वत की रकम लेते और गिनते हुए दिखाई दे रहा है।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान किशोर चौहान के रूप में हुई है, जो सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक कार्यालय, जशपुर में मेडिकल बिल शाखा के कलर्क के पद पर कार्यरत है। वायरल वीडियो में वह बाबू की भूमिका में नजर आ रहा है और रिश्वत की रकम 5000 हजार रुपए लेते हुए कैमरे में कैद हो गया है।
वायरल हुए वीडियो में यह भी सुनाई दे रहा है कि आरोपी पैसे को, साहब तक पहुंचाने की बात कर रहा है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। आरोप है कि सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के मेडिकल बिल पास करने के बदले रिश्वत की मांग की गई थी।
वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल इस मामले में संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच की बात कही जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। प्रशासन की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इस घटना ने सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
डॉ. जीएस जात्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर ने बताया शिकयत सामने आने के बाद आरोपी कर्मचारी को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है, मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
एसीबी का बड़ा एक्शन… 35 हजार रिश्वत लेते AE-JE समेत तीन कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार, जानें पूरा मामला- एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर की टीम ने बिजली विभाग के जांजगीर दफ्तर में बड़ी कार्रवाई करते हुए सीएसपीडीसीएल जांजगीर (ग्रामीण) के सहायक अभियंता, उप अभियंता और सहायक ग्रेड -1 को 35000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा… पूरी खबर पढ़े
रिश्वत केस में ईएसआईसी मैनेजर को राहत, 20 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने सजा रद्द की, जानें- बिलासपुर हाईकोर्ट ने रिश्वत मामले में अहम फैसला सुनाते हुए ईएसआईसी के तत्कालीन मैनेजर हेमेन्द्र वर्मा को बरी कर दिया है। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष रिश्वत मांगने के आरोप को संदेह से परे साबित नहीं कर सका, इसलिए ट्रायल कोर्ट का फैसला टिक नहीं सकता। यह फैसला न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार व्यास की एकलपीठ ने आपराधिक अपील में सुनाया… पूरी खबर पढ़े
Updated on:
12 Apr 2026 03:40 pm
Published on:
12 Apr 2026 03:40 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
