7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डैम किनारे पानी पीना गजराज को पड़ा महंगा, डूबने से हुई मौत, तैरती मिली लाश तो हुआ खुलासा

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में डैम में डूब जाने से एक हाथी की मौत हो गई।कीचड़ में पैर फंस जाने की वजह से वह गहरे में चला गया और मौत हो गई।

2 min read
Google source verification

जशपुर

image

Ashish Gupta

Oct 12, 2017

Elephant drowns in dam

डैम किनारे पानी पीना गजराज को पड़ा महंगा, डूबने से हुई मौत, तैरती मिली लाश तो हुआ खुलासा

जशपुर/कुनकुरी. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कुनकुरी वन परिक्षेत्र के डैम में डूब जाने से एक हाथी की मौत हो गई। मृत हाथी के शव का पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना जिले के कुनकुरी वन परिक्षेत्र के कुंजारा गांव के नजदीक श्रीनदी में निर्मित बांध की है।

Read More : साहब! प्रधानमंत्री आवास के लिए सचिव कहता है कमीशन दो तभी मिलेगा घर

बताया जा रहा, पिछले कुछ दिनों से कुनकुरी वन परिक्षेत्र में 70 से 80 हाथियों का झुंड वन क्षेत्र में डेरा जमाए हुए हैं। हाथियों के भय से ग्रामीण जंगल की ओर जाने से बच रहे हैं। गुरुवार को इस बांध के गेट को खोला गया था तो जल स्तर कम होने पर बांध में हाथी का शव दिखाई दिया।

Read More : सबकों देता हूं.. पर साहब ने 4 दिन पहले बुलाया था, नहीं मिल सका तो पकड़ा गया

ग्रामीणों की सूचना पर कुनकुरी के एसडीओ व रेंजर मौके पर पहुंचे। मृत हाथी का शव पानी के कारण बुरी तरह से फूल चुका था और सडऩे की स्थिति में पहुंच चुका था। वन अधिकारियों का अनुमान है कि हाथी की मौत तीन से चार दिन पूर्व हुई है। पानी पीने या जल क्रीड़ा के दौरान हाथी का पैर कीचड़ में फंस गया होगा जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।

Read More : दिवाली आते ही बाजार में मच गया हड़कंप जब FSO की टीम ने शुरू की छापेमारी

जानकारी के अनुसार डैम में पानी पीने या जल क्रीड़ा के दौरान हाथी का पैर कीचड़ में फंस जाने से डूबने का अनुमान लगाया जा रहा है। हाथियों के भय से ग्रामीणों के डैम की ओर ना जाने से इस घटना की भनक किसी को नहीं मिल पाई। मृत हाथी को देखने कुनकुरी सहित आसपास के ग्रामीणों की भीड़ डेम के पास जुट गई।

ये भी पढ़ें

image