
बेंगलुरु में एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या का मामला लगातार गरमाया हुआ है। बेंगलुरु पुलिस जौनपुर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया, उनकी मां और भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनकी गिरफ्तारी के बाद अतुल के पिता ने बेंगलुरु पुलिस का धन्यवाद किया। उनकी गिरफ्तारी के बाद उन्हें अपने पोते की चिंता सता रही है। उन्होंने कहा कि हमारा पोता कहां है, हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है।
मृतक अतुल के पिता ने कहा, 'हमें नहीं पता कि उसने हमारे पोते को कहां रखा है। क्या उसे मार दिया गया है या वह जीवित है? हम उसके बारे में कुछ नहीं जानते हैं। मैं चाहता हूं कि मेरा पोता हमारे साथ रहे।' दादा के लिए उसका पोता सबसे बढ़कर है। सभी लोग हमारा समर्थन कर रहे हैं। कोर्ट को चाहिए कि वह पोते की कस्टडी हमें सौंपे।
बेंगलुरु पुलिस ने रविवार को बताया कि अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया को हरियाणा के गुरुग्राम से तथा निकिता की मां निशा सिंघानिया और उसके भाई अनुराग सिंघानिया को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर बेंगलुरु लाया गया और स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
9 दिसंबर को AI इंजीनियर ने बेंगलुरु के मुन्नेकोलालु में 34 वर्षीय अतुल ने अपने घर में फांसी लगा ली थी। सुभाष ने वीडियो और नोट लिखकर आरोप लगाया था कि पत्नी और ससुराल वालों ने ‘झूठे’ मामलों में फंसाकर और ‘लगातार उत्पीड़न कर’ उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया। जल्द ही उन्हें सुनवाई के लिए कोर्ट में दोबारा से पेश किया जाएगा। अब देखना होगा कि कोर्ट उन्हें क्या और कितने साल की सजा सुनाता है।
Updated on:
15 Dec 2024, 5:07 PM IST
Published on:
15 Dec 2024, 5:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.