1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाय को खूंटे से खोल रहा था बालक, अचानक हुआ कुछ ऐसा की चली गई जान

गाय को खूंटे से खोल रहा था बालक, अचानक हुआ कुछ ऐसा की चली गई जान

less than 1 minute read
Google source verification
children death during Cow binding

गाय को खूंटे से खोल रहा था बालक, अचानक हुआ कुछ ऐसा की चली गई जान

जौनपुर. गौराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के गोपालपुर गांव में मंगलवार की दोपहर एक गाय के पगहे में फंस कर घसीटे जाने से बालक की मौत हो गई। बालक ननिहाल आया था। वो गाय को खूंटे से खोलने गया था।


गोपालपुर में अपने नाना बंशराज के घर शाहगंज कोतवाली अंतर्गत ताखा निवासी प्रियांशु (8) छुट्टी मनाने आया हुआ था। मंगलवार को दोपहर बाद गाय को चरने के लिए प्रियांशु उसे खूंटे से खोल रहा था। रस्सी छूटते ही गाय भड़क कर दौड़ पड़ी। इस दौरान हाथों में गाय की रस्सी फंस जाने से प्रियांशु भी घिसटने लगा। जब तक आसपास के लोग गाय को घेर कर पकड़ते तब तक घटना में प्रियांशु बुरी तरह से घायल हो गया था।

परिजन उसे आनन फानन में निजी वाहन से उपचार हेतु जौनपुर ले जा रहे थे पर उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। ताखा शाहगंज से कुछ दिनों पहले ही प्रियांशु गोपालपुर अपने ननिहाल आया था। घटना के बाद बंशराज के परिवार में रोना पीटना मच गया।

input जावेद अहमद