19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस की निष्क्रियता से अपराधियों के हौसले बुलन्द

जिले में निकाय चुनाव के बाद अपराधों का ग्राफ बढ़ा है...

2 min read
Google source verification
police

पुलिस की निष्क्रियता से अपराधियों के हौसले बुलन्द

जौनपुर. जिले में निकाय चुनाव के बाद अपराधों का ग्राफ बढ़ा है। घटनाओं में हो रही लगातार वृद्धि पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता को उजागर कर रही है। वहीं अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। पुलिस छोटी मोटी जमीन संबंधी विवादों को तूल दे वसूली करने में मस्त है। चोरी की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है।

13 दिसंबर की शाम को हौसला बुलंद बदमाशों ने जमीनी विवाद में मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के कटेसर गांव निवासी रोशन मिश्रा की राड हाकी से पिटाई करने के बाद दोनों आंखें फोड़ दिया। 11 दिसंबर को हौसला बुलंद चोर मड़ियाहूं थाने से 500 मीटर की दूरी पर शिवाजी नगर स्थित वैभव कुमार गुप्ता के घर में छत के रास्ते घुसकर 15 हजार नकदी सहित तीन लाख के जेवर उठा ले जाने में सफल रहें।

इसके पूर्व चोरों ने टीचर्स कॉलोनी में एक ही रात 3 घरों को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात उठा ले जाने में सफल रहे थे । 7 दिसंबर की रात में चोरों ने क्षेत्र के शीतल गंज प्राथमिक विद्यालय से 2 सिलेंडर उठा ले गए। उसी रात ग्राम सभा की दो सोलर लाइट उठा ले गए। 3 दिसंबर को बदमाशों ने वाराणसी रेलवे क्रॉसिंग पर डी जे संचालक को गोली मार दिया और फरार हो गए। 15 नवंबर को नगर के दिलावरपुर मेअसलहा सटाकर ननकू यादव की दो भैंस लूट ले गए। 14 नवंबर को चोरों ने क्षेत्र के मोकलपुर बाजार से एक मेडिकल स्टोर से मोबाइल की दुकान से ढाई लाख का माल उठा ले जाने में सफल रहे थे।

7 नवंबर को रसूलपुर बाजार से लाल साहब यादव की भैंस पिक अप पर लादकर उठा ले गए। 4 नवंबर को चोरों ने गोपालपुर चोरारी के अंजलि ब्यूटी पार्लर से 50000 का सामान उठा ले जाने में सफल रहे । पुलिस ने अधिकांश मामलों में प्राथमिकी दर्ज नहीं किया है । पुलिस निष्क्रियता को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का मानना है कि पुलिस अपराधियों को संरक्षण दे रही है । मड़ियाहूं क्षेत्र में अवैध शराब गांजा की बिक्री धड़ल्ले से जारी है ।डग्गामारी पर अंकुश लगाने में भी नाकाम है।

input- जावेद अहमद

बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग