18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जौनपुर
बेखौफ बदमाशों ने योगी के पुलिस को दी खुली चुनौती, कार सवार पर बरसाई गोलियां
Play video

बेखौफ बदमाशों ने योगी के पुलिस को दी खुली चुनौती, कार सवार पर बरसाई गोलियां

घात लगाए असलहा धारियों ने एक कार सवार युवक पर जमकर गोलियां बरसाई
Google source verification

जौनपुर. यूपी ज़िले में बेखौफ हो चुके बदमाशों ने एक बार फिर सोमवार की रात योगी की पुलिस को खुली चुनौती दे दी। घात लगाए असलहा धारियों ने एक कार सवार युवक पर जमकर गोलियां बरसाई। गोली कार सवार के हाथ में जा लगी। इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

 

 


बता दें कि यह मामला खेतासराय थाना क्षेत्र का है। पाराकमाल गांव के निवासी शम्स नैयर अपनी कार से खेतासराय बाजार से वापस अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह आजाद पुलिया के पास पहुंचा, पीछे आए मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर शुरू कर दी। गोली कार के दरवाजे को भेदते हुए युवक की बाह में जा लगी। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। लोगों को आता देख हमलावर वहां से फरार हो गए। आनन-फानन में घायल को अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश