12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुकानदार ने नहीं दिया उधार तो एक दर्जन बदमाशों के साथ पहुंचा लड़का, मारपीट के बाद की फायरिंग

बदमाश युवक तोड़फोड़ कर उठा ले गए दुकान का सामान  

2 min read
Google source verification
dabang beaten shopkeeper and firing peopel fear

दुकानदार ने नहीं दिया उधार तो एक दर्जन बदमाशों के साथ पहुंचा लड़का, मारपीट के बाद की फायरिंग

जौनपुर. सरायख्वाजा व बदलापुर थाना क्षेत्रा में दबंगों ने जम कर उत्पात मचाया। उधार न देने पर व्यापारी को पीटा और हवाई फायरिंग भी की। वहीं चिकित्सक और उसके पुत्र को पीट दिया।

सरायख्वाजा थानांतर्गत मालानी बाजार निवासी राहुल कुमार की बाजार में लंबे सड़क पर मोबाइल रिचार्ज की दुकान है। गुरुवार की रात एक युवक मोबाइल रिचार्ज लेने के लिए पहुंचा और व्यापारी से उधार मांगने लगा। दुकानदार ने उधार देने से इंकार किया तो देख लेने की धमकी देते हुए युवक लौट गया और शुक्रवार की सुबह अपने एक दर्जन साथियों के साथ बाइक से पहुंचा।

युवक को दुकान से बाहर निकालकर लात-घूसे ईंट पत्थर से जमकर मारकर जख्मी कर दिया। बदमाश युवकों ने दुकान में तोड़फोड़ की और सामान उठा ले गए। जब तक लोग बचाने के लिए पहुंचते बदमाश युवक हवाई फायर झुकते हुए भाग निकले।

घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया। किसी ने इस बात की जानकारी सराय ख्वाजा पुलिस को दी। सराय ख्वाजा एसएचओ धनीराम वर्मा आनन-फानन में मयफोर्स पहुंच गए। पुलिस ने युवक की तहरीर पर आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

वहीं बदलापुर कोतवाली के मसनपुर गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर गांव के ही कुछ दबंगों ने एक प्राइवेट चिकित्सक व उसके पुत्र को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। दोनों को उपचार हेतु सीएचसी ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

खुटहन थाना क्षेत्र के सुतौली गांव निवासी डा.काली प्रसाद विश्वकर्मा लगभग एक दशक से मसनपुर बाजार में भाड़े का कमरा लेकर प्राइवेट चिकित्सालय चलाते है। आरोप है कि, वे लगभग एक वर्ष पूर्व इसके बगल दो डिस्मिल भूमि भी बैनामा करा लिए थे।

जो गांव के कुछ दबंगों को नागवर लग रही थी। शनिवार को वे इसी भूमि पर मिट्टी डलवा रहे थे। तभी वहां लाठी डंडे लेकर पहुंचे दबंगों ने मारना पीटना शुरू कर दिया। बचाव करने आये चिकित्सक के पुत्र पंकज विश्वकर्मा को भी दबंगो ने लाठी डण्डे से पीटकर घायल कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

input- जावेद अहमद

बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग