28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG BREAKING दर्शनार्थियों से भरी जीप 15 फिट गहरे खांई में गिरी, चार लोगों की दर्दनाक मौत

मड़ियाहूं में ट्रक से हुई सीधी टक्कर, 10 घायल भी मऊ से विंध्याचल जा रहे थे, चालक को झपकी लगने की आशंका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जौनपुर

•

image

Ashish Kumar Shukla

•

Updated: 10 May 2018, 9:59 AM IST

road accident

BIG BREAKING दर्शनार्थियों से भरी जीप 15 फिट गहरे खांई में गिरी, चार लोगों की मौत

जौनपुर. मऊ से विंध्याचल जा रही दर्शनार्थियों भरी जीप की बुधवार देर रात मड़ियाहूं कोतवाली के जमालापुर बसुही पुल के पास ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए। रात में ही खबर लगने पर प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। किसी तरह घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए।

मऊ के मोहम्मदाबाद थानांतर्गत जयगंवा निवासी बदामा यादव 55, राधिका गुप्ता 45, लाली देवी 60, रितेश, सूरज गुप्ता, अर्चना मौर्या, पूजा, सुरेश, ऋतु यादव, रिंकू देवी, अर्चना गुप्ता, अंश गुप्ता, रामधन प्रजापति और जहानागंज थानांतर्गत कनैला गांव निवासी कमला 52 विंध्याचल धाम दर्शन करने निकले थे। जीप को बदामा चला रहे थे। शाम करीब सवा नौ बजे सभी ने चैकिया धाम में दर्शन किया। यहां से विंध्याचल के लिए निकले। रात करीब पौने बारह बजे जैसे ही जमालापुर बसुही पुल के पास पहुंचे सामने से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक से भीषण टक्कर हो गई।
इस हादसे के बाद जीप सड़क किनारे ही करीब 15 फुट गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे के तुपंत बाद से ही वहां चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने आवाज सुनी तो भाग कर मौके पर पहुंचे। फोन करने पर पुलिस भी पहुंच गई। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद जीप में फंसे लोगों को बाहर निकाला । फिर वहां से सभी को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया।

जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बदामा यादव, राधिका गुप्ता, लाली देवी और कमला को मृत घोषित कर दिया। बाकियों का उपचार शुरू हुआ। खबर दी गई तो परिजन भी अस्पताल पहुंचे। एएसपी ग्रामीण संजय राय ने बताया कि चार लोगों की मौत हुई है। आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी लगने से हादसा हुआ।

input- jawed ahmed

बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग