25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaunpur Encounter: मुठभेड़ में मारे गए दो बदमाश, कुछ ही घंटे पहले जौनपुर में एटीएम गार्ड की हत्या कर भागे थे

Jaunpur Encounter: सोमवार की दोपहर जौनुपर में एटीएम में कैश डालने के दौरान लूट के इरादे से बदमाशों ने गार्ड की गोली मारकर की थी हत्या, मंगलवार की भोर में क्राइम ब्रांच की टीम ने सिंगरामऊ थानाक्षेत्र के बहरा में मुठभेड़ में दो बदमाशों को मार गिराया।
2 min read
Google source verification
jaunpur encounter

जौनपुर पुलिस मुठभेड़

पत्रिका न्यूज नेटवर्क, जौनपुर. Jaunpur Encounter: यूपी के जौनपुर में पुलिस ने सोमवार को एटीएम गार्ड की गोली मारकर हत्या करने वाले दो बदमाशों को मंगलवार की भोर में मुठभेड़ में मार गिराया। तीन में से दो बदमाश मारे गए, जबकि एक फरार होने में कामयाब हो गया। मुठभेड़ सिंगरामऊ थानाक्षेत्र के बहरा गांव में हुई, जहां कई राउंड गोलियां चलीं।


जौनपुर के धनियामऊ बाजार स्थ्ति वन इंडिया एटीएम में सोमवार की दोपहर 2.30 बजे एजीएस कंपनी की कैश वैन पैसा भरने पहुंची थी। कैशियर अंदर पैसा भर रहा था और बाहर शटर गिराकर गार्ड अवध नारायण चौबे रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान एक पल्सर बाइक से मुंह पर गमछा बांधे बदमाश पहुंचे और उन्होंनेे अवध नारायण चौबे पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गार्ड ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें एक लुटेरा घायल हो गया। गोली लगने से मड़ियाहूं कोतवाली के बीरबलपुर गांव निवासी गार्ड अवध नारायण चौबे की मौत हो गई।


उधर घायल साथी को लेकर बदमाश बदलापुर की तरफ भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई और पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें लुटेरों की तलाश में जुट गईं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की भोर में पुलिस टीम और बदमाशों का सिंगरामऊ के बहरा गांव में आमना-सामना हो गया।क्राइम ब्रांच प्रभारी ओएन सिंह की टीम ने पोजीशन संभाल लिया और दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं।

मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोलियों से ढेर हो गए, जबकि उनका एक साथी किसी तरह से वहां से बचकर भागने में कामयाब रहा। सुबह करीब छह बजे मुठभेड़ में मारे गए दोनों बदमाशों को अस्पताल लाया गया। अस्पताल के गेट पर सख्त पहरा रहा। दोनों गेट पर तैनात पुलिसकर्मी किसी को अंदर नहीं जाने दे रहे थे। घटना के कुछ ही घंटों बाद मुठभेड़ में दो बदमाशों के मारे जाने की खबर से पुलिस के आला अधिकारी गदगद हैं।

By Javed Ahmad

बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग