14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केरल आपदा प्रभावित लोगों के लिए आगे आया लायंस क्लब

मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष केरल में जमा कराए 55 हजार रुपये
less than 1 minute read
Google source verification
Kerala Flood victims

केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद

जौनपुर. केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लायन्स क्लब आगे आया है। आपदा से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए संस्था अध्यक्ष अशोक कुमार मौर्य के नेतृत्व में सदस्यों ने जिला अस्पताल के सामने से गल्ला मंडी, कोतवाली चौराहा, हरलालका रोड, हनुमान घाट, होते हुए कसेरी बाजार तक धन संग्रह किया गया। इसके अलावा लायन्स सदस्यों ने भी धन मिलाकर 55 हजार रुपये ऑनलाइन बैंक खाता मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष केरला मे जमा करा दिया।

वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ क्षितिज शर्मा ने कहा कि लायन्स इन्टरनेशनल द्वारा तत्काल सत्तर लाख की सहयोग राशि केरल मे सहायतार्थ भेजी गई है। बाढ़ के बाद पुनर्वास हेतु और अधिक सहयोग राशि भेजी जायेगी| केरल का लायन्स क्लब सेवा कार्य करने में लगा हुआ है। भारत के अन्य लायन्स क्लब भी सहायतार्थ राशि व सामग्री भेजने में जुटे हुए हैं। महेन्द्र नाथ सेठ ने कहा कि केरल मे हर ओर तबाही का मंजर है। 100 सालों में आए सबसे भयावह बाढ़ ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। केरल के लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से केरल राहत कोष में सहयोग करने के लिए अन्य लोग भी आगे आएं।


इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दिनेश टंडन, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, सोमेश्वर केसरवानी, सुरेश चन्द्र गुप्ता, अशवनी बैंकर, आर पी सिंह, संदीप गुप्ता, राम कुमार साहू, राधेरमण जायसवाल, परमजीत सिंह, लियो अभिषेक बैंकर, लियो राजेश श्रीवास्तव, शत्रुध्न मौर्य, नरेश सेठ, अमित पांडेय, सुरेन्द्र जायसवाल, अनिल गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, अजय आनंद आदि उपस्थित रहे।

BY- JAVED AHMED

बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग