
जौनपुर. पिता के साथ मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर जा रही एक लड़की को दो मन बढ़ों ने जबरदस्ती रोक कर उसे खींचकर खेत में ले जाने लगे।
बताते हैं कि खुटहन थाना क्षेत्र के एक पिता अपनी बेटी को बाइक पर बैठाकर मेढ़ा बाजार से वापस घर जा रहे थे। गांव के पास पुलिया पर दो युवक बाइक रोकवा कर उन से हाथापाई कर लिए। आरोप है कि इस दौरान एक युवक उनकी 20 वर्षीया बेटी का हाथ पकड़ कर नाले की तरफ खींच कर ले जाने लगा। हालांकि युवती के शोर मचाने पर दोनों उसे छोड़कर भाग गए। मामले में एक नामजद सहित दो के खिलाफ तहरीर दी गई है।
युवती के पिता का यह भी आरोप है कि उसकी पुत्री के साथ लगभग 2 वर्ष पूर्व गांव के ही एक युवक ने जबरन दुष्कर्म किया था। जिसका मुकदमा आज भी न्यायालय में विचाराधीन है। इसी मामले को लेकर जबरन सुलह करने का दबाव बना रहे दोनों युवकों की बात न मानने पर दोनों ने फिर से दुष्कर्म करने की धमकी देते हुए युवती का हाथ पकड़ खींचने लगे।
ट्रक के धक्के से मिस्त्री़ की मौत
जौनपुर. जफराबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कोल्ड स्टोर के पास बीती रात बाइक और ट्रक की टक्कर में 46 वर्षीय शैलेश कुमार यादव पुत्र भागीरथी यादव निवासी मिसिरपुर थाना जफराबाद की मौत हो गई। मृतक टाइल्स लगाने का कार्य करता था। बीती रात जौनपुर से बाइक से अपने घर मिसिरपुर आ रहा था । जौनपुर से आ रहे ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया। जिससे गिरकर शैलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में शैलेश की मौत हो गई। मृतक 4 बच्चों का बाप था । मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल था। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अधेड़ रेलगाड़ी से कटा
जौनपुर. केराकत कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार तरियारी रेलवे लाइन पर बीती देर रात्रि एक अधेड़ आदमी रेलगाड़ी से कट गया। मृतक की शिनाख्त 48 वर्षीय अखिलेश सिंह निवासी पान्डेयपुर मरी ,थाना गौराबादशाहपुर , तहसील केराकत के रूप में पहचान हुई, जिनकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
By- जावेद अहमद
Published on:
27 May 2018, 10:36 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.