
जौनपुर में भीषण सड़क हादसा, बाईक सवार को बचाने में पलटी कार- अल्टो में सवार थे बाराती
जौनपुर. गौराबशाहपुर थानाक्षेत्र के जौनपुर केराकत रोड पर गजना गांव के पास बुधवार की सुबह लगभग लगभग 8 बजे बारात से लौट रही नई अल्टो कार बाईक सवार को बचाने मे अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे शीशम के पेड़ से टकरा गई। घटना के समय उसमें बैठे चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची गौराबादशाहपुर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई।
चन्दवक थानाक्षेत्र के खलियाखास निवासी मो. अजीज के पुत्र की शादी प्रतापगढ़ में तय हुई थी। मंगलवार को बारात प्रतापगढ़ गयी थी। वहां से बुधवार को अल्टो कार में सवार होकर कैमरामैन रामकेवल 30 लडके के पिता मो अजीज 55 रूद्रपुर देवगांव निवासी सुनील 32 और कार चालक राजू 30 सुबह घर आने के लिये निकले। गौराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के गजना गांव के पास सुबह लगभग आठ बजे सामने से आ रहे बाईक सवार को बचाने के प्रयास मे कार अनियंत्रित हो गयी और सड़क के किनारे शीशम के पेड़ से टकरा गई।
सूचना पर पहुंची गौराबादशाहपुर पुलिस ने 108 से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने कैमरामैन रामकेवल 27 पुत्र कामता प्रसाद निवासी फूल्ही थाना चन्दवक को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों के करूण क्रन्दन से अस्पताल का माहैल गमगीन हो गया।
input- जावेद अहमद
Published on:
11 Apr 2018 01:00 pm
बड़ी खबरें
View Allजौनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
