
यूपी के जौनपुर में युवती से रेप के बाद आरोपी ने फोटो वायरल किया
जौनपुर. जिले के नेवड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ रेप कर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने जलालपुर थाना क्षेत्र के पसियाई गांव के लक्ष्मी कांत पटेल नामक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया है। युवती के पिता के अनुसार युवक ने बहला-फुसलाकर उसकी बेटी को अपने जाल में फंसाया फिर दुराचार किया और अपने दोस्तों संग उसका वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
इतना ही नहीं युवती को धमकी दिया कि, अगर किसी से जाकर बताओगी तो जान से मार देंगे। युवती ने सारी बात अपनी मां से बताई पिता ने पुलिस में शिकायत की कि लड़की को बहला-फुसलाकर उस युवक ने बलात्कार किया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने लक्ष्मीकांत के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर युवती का मेडिकल मुआएना कराने के लिए महिला आरक्षी के साथ भेज दिया है।
थानाअध्यक्ष नेवड़िया विनोद कुमार यादव ने बताया कि, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है जल्द ही इस को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें-
पत्नी की विदायी के लिए लगाई गुहार
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के औरैला गांव निवासी महेन्द्र गौतम पुत्र करीमन लाल गौतम ने पुलिस अधीक्षक को दिये गये पत्र में बताया है कि, उसकी शादी 13-06-2017 को रानी गौतम निवासी निवासी भभौरा थाना सिंकरारा के साथ हुई। शादी के बाद रानी अपनी ससुराल दो बार आई। अब वह ससुराल जाने से इन्कार कर रही है। इसके बाद पंचायत हुई तो रानी ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया।
पंचायत में तय हुआ कि यदि दोनों पक्ष सम्बन्ध विच्छेद करने पर राजी होते हैं तो दोनों पक्षों को दिये गये सामान को वापस करना होगा। महेन्द्र ने पुलिस अधीक्षक से मांग किया कि, उसकी पत्नी को साथ-साथ रहने के लिए भेजा जाय उसे किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
input जावेद अहमद
Published on:
27 Apr 2018 12:28 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
