17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधिक शिविर में दी गई पॉक्सो एक्ट की जानकारी

नुक्कड नाटक के माध्यम से किया जागरूक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जौनपुर

•

image

Sunil Yadav

•

Updated: 27 Apr 2018, 8:38 PM IST

जौनपुर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में लोगो को विधिक रुप से जागरुक किये जाने हेतु लोकेश वरुण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में ग्राम महगांव विकास खण्ड करंजाकला में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा बाल संरक्षण नियमों एवं सहायक विकास अधिकारी नमन राय ने राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं तथा गरीब असहाय एवं कमजोर वर्ग को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं से उपस्थित लोगों को अवगत कराया।

शिविर की अध्यक्षता करते हुए लोकेश वरुण सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया कि सामान्य जन जीवन में आने वाली किसी समस्याओं के निराकरण हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के फ्रन्ट कार्यालय पर आकर निःशुल्क सहायता प्राप्त कर सकते है साथ ही साथ महिलाओं के अधिकार के सन्दर्भ में जानकारी देते हुए महिलाओं को समाज से जोड़ने एवं उन्हें सवैधानिक अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही उन्होेने बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पास्को एक्ट) की भी विस्तृत जानकारी दिया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा जन सामान्य के लिये बनायी गयी नीतियों के बारे में चलाये जा रहे जन कल्याण हेतु कार्यक्रम के सन्दर्भ किसी भी प्रकार की जानकारी व सहायता हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करायी जा सकती है जिसका त्वरित निदान किया जायेगा तथा लाभार्थी को मिलने वाली सुविधाओं में सहयोग प्रदान किया जायेगा। संचालन मनोज कुमार वर्मा ने किया।

नुक्कड नाटक के माध्यम से किया जागरूक

जौनपुर. सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत जनपद के विभिन्न स्थानों रोडवेज परिसर, जिला चिकित्सालय एवं भण्डरी रेलवे स्टेशन पर छात्रों द्वारा नुक्कड नाटक के द्वारा लोगों को जागरुक किया गया। नुक्कड़ नाटक द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनता को संदेष दिये गये कि बिना 18 वर्ष की आयु पूर्ण किये तथा बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त किये किसी वाहन का संचालन नहीं करेंगे, बिना हेलमेट के मोटर साइकिलध्स्कूटर नहीं चलायेंगे, वाहन चलाते समय सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करेंगे तथा अन्य को भी प्रयोग के लिए प्रेरित करेंगे, खतरनाक ढंग से वाहन का संचालन नहीं करेंगे, वयस्क होने के पश्चात वाहन चलाते समय पैदल एवं साइकिल यात्रियों का सम्मान प्रदान करेंगे, कभी भी नशे की स्थिति में वाहन का संचालन नहीं करेगे, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे, वाहन पर स्टंट आदि नहीं करेगे, इस मौके पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सौरभ कुमार, वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार श्रीवास्तव एवं रोडवेज से एआरएम केसरी नन्दन अपने कार्यालय के कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहे। नुक्कड नाटक के समय लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला, लोगों की भीड़ इकट्ठा हुयी जिसमें लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारें में बताया गया और हैण्डबिल बांटे गये।