जिसमें उसकी उम्र महज 13 वर्ष थी। जिसके कारण उन्होंने जमानत नहीं करवाने की बात बताते हुए बार-बार नाबालिग के खिलाफ नोटिस भेजने को लेकर एसडीएम कोर्ट में जम कर हंगामा मचाया। एसडीएम के कोर्ट में नहीं होने के कारण वकील ने बिना जमानत के नाबालिग को छोड़ने और पुलिस के खिलाफ कारवाई करने की तहरीर दी। सीओ रामभवन यादव ने बताया कि पुलिस ने ऐसा किया तो यह गलत है। सभी थानेदारों को निर्देश है कि नाबालिग, सीनियर सिटिजन, अधिवक्ता को बिना पर्याप्त कारण शांतिभंग में चालान नहीं करना चाहिए।