12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्भवती घर में अकेले देख रही थी टीवी तभी पहुंच गया पड़ोसी युवक

दुष्कर्म के बाद आरोपी चला गया बकरी चराने, थाने पर पुलिस बोली कल आना

2 min read
Google source verification
गर्भवती संग दुष्कर्म, रिपोर्ट लिखने में हीलाहवाली

गर्भवती संग दुष्कर्म, रिपोर्ट लिखने में हीलाहवाली

जौनपुर. जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के दुदौली गांव में एक गर्भवती विवाहिता महिला को घर में अकेले देखकर पड़ोस का ही एक युवक घुस गया और चाकू से भयभीत कर उसके साथ मुंह काला किया । उसके बाद धमकी देकर बकरी चराने चला गया ।

उक्त गांव निवासी 24 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि वह 13 अप्रैल को अपरान्ह साढ़े चार बजे घर में अकेले लेट कर टीबी देख रही थी । उसके ससुर व सास घर के बाहर किसी कार्य से गई थी । उसी समय संजय कुमार पुत्र इंद्रजीत प्रजापति घर में घुस गया और चाकू निकालकर धमकाने लगा विवाहिता ने उसका विरोध करते हुए बिस्तर से उठकर भागने का प्रयास किया लेकिन उसे बिस्तर पर पटक दिया जबरदस्ती उसके साथ मुंह काला किया ।

थोड़ी देर बाद उसकी सास घर पहुंची तो अपने पति को फोन कर बुलाया। पति ने डायल 100 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची 100 नंबर की पुलिस ने आवश्यक जानकारी करने के बाद संजय को गिरफ्तार कर थाने ले गयी। परिजन भी थाने पर पहुंच गए। पीडितों का कहना है कि जब वह प्रार्थना पर देने लगे तो पुलिस ने कहा कि देर हो गई है प्रार्थना पत्र मत दीजिए दूसरे दिन आकर दे देना। जब दूसरे दिन परिजन पहुंचे तो पुलिस ने समझौता कराने का प्रयास किया और कहा कि बदनामी होगी ।

विवाहिता के ससुर का कहना है कि उसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक के यहां प्रार्थना पत्र दिया, पुलिस अधीक्षक ने कहा थाने पर जाओ रिपोर्ट दर्ज हो जाएगी और पीड़िता का मेडिकल भी हो जाएगा । थाने पर पहुंचने पर पुलिस ने फिर वही समझाने का प्रयास किया और कहा कि घर जाओ जरूरत पड़ेगी तो बुला लूंगा । अब रेप पीड़िता वह उसके सास ससुर ने थाने से लेकर मुख्यालय तक का चक्कर काट रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़िता जबकि 3 माह के गर्भ से है । इस हालात में उसके साथ जबरदस्ती मुंह काला करने से उसके पेट में दर्द है । थाना प्रभारी अजित सिंह ने कहा कि यह मामला फर्जी है दुश्मनी के कारण फंसाया जा रहा है ।

Input- जावेद अहमद

बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग