1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छापेमारी में अस्पताल सीज़, भारी मात्रा में एक्सपायर दवा भी बरामद

छापेमारी की खबर पर दूसरे अस्पतालों में हड़कंप मचा रहा, कई तो ताला लगाकर फरार हो गए
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जौनपुर

•

image

Ashish Kumar Shukla

•

Updated: 28 Feb 2020, 5:55 PM IST

hospital

छापेमारी की खबर पर दूसरे अस्पतालों में हड़कंप मचा रहा, कई तो ताला लगाकर फरार हो गए

जौनपुर. बदलापुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत महराजगंज बाजार के एक अस्पताल में प्रशासनिक अमले ने शुक्रवार को छापा मारा। अनियमितता मिली तो उसे सीज़ कर दिया गया। अस्पताल में ही बड़ी मात्रा में एक्सपायर दवा मिली, उसे भी ज़ब्त कर लिया गया। छापेमारी की खबर पर दूसरे अस्पतालों में हड़कंप मचा रहा। कई तो ताला लगाकर फरार हो गए।

जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर उपजिलाधिकरी अंजनी कुमार सिंह, तहसीलदार संतोष कुमार शुक्ला और महराजगंज सीएचसी अधीक्षक स्वतन्त्र कुमार के साथ महराजगंज बाजार में स्थित सीताराम स्वास्थ्य सेवा संस्थान पर छापा मारा।ये अस्पताल एक मकान में चल रहा था। टीम पहुंची तो अस्पताल के सभी डॉक्टर फरार हो गए।

संचालक रमेश यादव अस्पताल से संबधित कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। मामले को गम्भीरता से लेते हुए टीम ने ऑपरेशन थियेटर, मेडिसिन ट्राली, नेबुलाइजर मशीन, वार्मर सहित उपकरण को सीज कर दिया। एक्सपायर दवा मिली तो उसे भी जब्त कर साथ ले गये।

बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश