भाजपाइयों को जलाने के लिये लिखवाया ये नारा
पंकज का शादी कार्ड सपा के हरे व लाल रंग में है। कार्ड के ऊपरी हिस्से में एक तरफ सपा का चुनाव निशान साइकिल बना हुआ है तो दूसरी ओर खुद अखिलेश यादव की तस्वीर लगी है। कार्ड पर भाजपाइयों को जलाने के लिये ''टूट गई विकास की डोर, चलो लौट चलें अखिलेश की ओर'' नारा भी लिखवाया गया है। हालांकि कुछ लोग कह रहे हैं कि इस पर आपत्ति की जा सकती है, पर पंकज को इसकी परवाह नहीं।