जौनपुर. सड़क हादसों में मंगलवार को ग्राम प्रधान और छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बीडीसी सदस्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी वाहन पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। देर शाम छात्र की मौत से गुस्साए लोगों ने मछलीशहर-जंघई मार्ग पर शव रख कर जाम लगा दिया। खबर लगते ही कई थानों की फोर्स पहुंच गई। आला अधिकारी समझाने में लगे रहे।