बाजी निर्दलीयों के हाथ में
जौनपुर जिला पंचायत सदस्य पद की कुल 83 सीटें हैं। 10 पर भाजपा और 10 पर बसपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। 03 पर अपना दल (एस), 01-01 पर एआईएमआईएम और राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल समर्थित प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी। 50 से अधिक सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं, जिनमें से समाजवादी पार्टी दावा कर रही है कि 41 उम्मीदवार पार्टी समर्थित हैं।