31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona : यूपी में फिर बढ़ने लगा कोरोना का खतरा, अब मंत्री गिरीश चंद्र यादव कोरोना पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश में 24 घंटों में मिले 1368 नये कोरोना संक्रमित मरीज, पांच की मौत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जौनपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 30 Mar 2021, 12:32 PM IST

minster_girish_chandra_yadav.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
जौनपुर. Corona virus in UP. उत्तर प्रदेश में एक फिर से कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। आम आदमी से लेकर अफसर और नेता भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह के बाद अब योगी सरकार में शहरी एवं आवास नियोजन राज्यमंत्री व जौनपुर से विधायक गिरीश चंद्र यादव की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद वह लखनऊ स्थित अपने आवास पर होम क्वारंटाइन हो गये हैं। इस संदर्भ में उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी।

राज्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, प्राथमिक लक्षणों के बीच कोरोना जांच कराने पर मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले कुछ दिनों में जो भी लोग मुझसे मुलाकात किये या किसी तरह सम्पर्क में आये हैं उन सभी लोगों से आग्रह है कि अपनी जांच अवश्य करा लें तथा 14 दिनों के लिए होम क्वारन्टीन अवश्य हो जाएं।

24 घंटों में 1368 नये केस
उत्तर प्रदेश में सोमवार को 1368 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इस दौरान पांच मरीजों की मौत हो गई, जबकि 299 मरीज डिस्चार्ज हुए। इससे पहले 1446 नए मरीज मिले थे। यह लगातार चौथा दिन है जब यूपी में एक हजार से अधिक मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब तक कुल 8790 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें : यूपी में लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या, होली पर सीएम योगी की लोगों से अपील

बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश