1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी में अखिलेश यादव होंगे शामिल! सपा सांसद के पिता ने क्या बताया?

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह और उत्तर प्रदेश के मछलीशहर की युवा सांसद प्रिया सरोज की शादी पक्की हो गई है। शादी को लेकर सपा सांसद के पिता तूफानी सरोज ने मीडिया से बातचीत की। जानिए क्या है नया अपडेट।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जौनपुर

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 2 Jun 2025, 6:24 PM IST

PC: IANS

PC: IANS

प्रिया के पिता तूफानी सरोज ने सोमवार को कहा कि अभी हमारा पूरा ध्यान सगाई सही तरीके से आयोजित करने पर है। सगाई 8 जून को है और शादी की तारीख 18 नवंबर तय की गई है।

अखिलेश यादव और डिंपल यादव होंगे शामिल!

तूफानी सरोज ने कहा कि 8 जून को इंग्लैंड में क्रिकेट होना है। ऐसे में कई खिलाड़ियों ने कहा कि हम चाहकर भी सगाई में नहीं पहुंच पाएंगे। हमारी तरफ से सेलेब्रिटी को नहीं बुलाया गया है, परिवार के लोग ही रहेंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बेटी प्रिया ने अखिलेश और डिंपल से बात की है। अगर वह लखनऊ में रहेंगे तो जरूर आएंगे, बाकी रिंकू सिंह की तरफ से किसको बुलाया गया है, उनकी तरफ से कौन-कौन आएगा, इसके लिए बात नहीं हुई है। क्रिकेटर रिंकू के परिवार से बातचीत करने के बाद उनके आने वाले मेहमानों की लिस्ट की जानकारी मिलेगी।

यह भी पढ़ें: रिंकू सिंह की होने वाली दुल्हनिया है वकील, यहां से की है पढ़ाई, संपत्ति है इतनी

वाराणसी से होगी शादी

प्रिया के पिता तूफानी सरोज ने कहा कि शादी का कार्यक्रम वाराणसी में रखेंगे क्योंकि यहां पर काफी भीड़ हो जाएगी और संभाल पाना मुश्किल होगा। उन्होंने शादी में क्रिकेटर और बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना जताई है।

मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद हैं प्रिया सरोज

पेशे से अधिवक्ता 26 साल की प्रिया सरोज पहली बार सांसद बनी हैं। प्रिया जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी से सांसद हैं। आक्रामक बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले 27 साल के रिंकू इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं। दोनों पिछले एक साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को पसंद कर रहे थे। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने कहा, रिंकू और प्रिया एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। प्रिया की सहेली के पिता एक क्रिकेटर हैं और उन्हीं के माध्यम से दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों ने परिजनों की रजामंदी से शादी का फैसला किया।

बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश