30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवाहिता ने खुद को किया आग के हवाले, मौत

मृतका के पिता ने दहेज के लिए जलाकर मार देने का ससुरालियों पर लगाया आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 4 Jul 2016, 8:18 AM IST

Brunt Woman

Brunt Woman

जौनपुर. रामपुर थाना क्षेत्र के राजापुर में विवाहिता ने मिट्टी का तेल छिड़कर खुद को आग लगा लिया। उस समय परिवार के लोग बाहर सो रहे थे। लोगों ने जब कमरे से धुआं निकलता देखा तो कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गये। लेकिन जब तक परिजन वहां पहुंचे विवाहिता की मौत हो चुकी थी।

परिजनों ने पुलिस को इस घटना की पूरी सूचना दी। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के मायके सूचना भेजवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

राजापुर गांव निवासी महेश पाल की शादी बरसठी थाना के बड़ेरी पाल नगर के सुकुंतु राम की बेटी ललिता देवी के साथ 2013 में हुई थी। कुछ दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। ललिता देवी महेश के साथ नहीं रहना चाहती थी। जिसके कारण वह अपने मायके चली गयी। एक पखवारे पूर्व पंचायत के बाद वापस अपने ससुराल राजापुर आई थी।

शुक्रवार को ललिता के पिता बेटी के घर आए थे। उसे मिलकर एक मोबाइल दिया और घर में ठीक से रहने की हिदायत देकर चले गए। दूसरे दिन ललिता ने अपने मकान के कमरे में जाकर सो गई और परिवार के लोग बाहर सो गए।

एक बजे रात घर के रोशनदान से धुआं निकलने का अंदेशा हुआ। इससे आसपास की लोगों की नींद खुल गई। महेश के घर से निकल रहे धुंए को देखकर दरवाजा खोलने का प्रयास किया। लेकिन अन्दर से कोई आवाज नहीं आई। दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो झुलसने से ललिता की मौत हो चुकी थी।

मृतका के पिता सुकुंतुराम ने पुलिस को अपने दिए तहरीर में बताया कि दहेज को लेकर पुत्री के घर वाले प्रताड़ित करते थे। शनिवार की रात दहेज नहीं मिलने के कारण पति महेश पाल व सास मालती देवी न मिट्टी का तेल छिड़कर जला दिया। पुलिस ने पति व सास के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।