वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि, बुजुर्ग रेलवे पटरी पर लेटे हैं और उपर से मालगाड़ी गुजर रही है। मालगाड़ी गुजरने के बाद वे उठकर खड़े हो जाते हैं और एक अन्य युवक की मदद से सामने खड़ी ट्रेन में सवार हो जाते हैं। हालांकि, ये घटना 14 अगस्त की बताई जा रही है। लेकिन, किसी ने इसकी वीडियो सोशल मीडियो पर डाल दिया, जो काफी तेजी से वायरल होने लगा। अब तक जिसने भी ये वीडियो देखा उसके मूंह पर सिर्फ यही शब्द थे कि, 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय'।