
झालावाड़ शहर में नाकाबंदी के दौरान लोडिंग ऑटो से नकदी बरामद की गई।
झालावाड़. कोतवाली पुलिस ने बुधवार शाम को सिटी फोरलेन पर सिंचाई विभाग कार्यालय के सामने नाकाबंदी के दौरान एक लोडिंग ऑटो से 10 लाख 24 हजार रुपए बरामद किए हैं। आचार संहिता के दौरान इतनी मोटी रकम टेप रिकॉर्डर के स्पीकर में छुपा कर ले जाए जा रही थी। सीआई भूरी सिंह ने बताया कि शहर में नाकाबंदी के दौरान एक लोडिंग ऑटो से 10 लाख 24 हजार रुपए बरामद किए हैं। चालक बबलू के संतोषजनक जवाब नहीं देने पर रुपए व ऑटो को जब्त कर लिया है।
अवैध रूप से जमा सात लाख के पटाखे जब्त
झालावाड़.शहर में हल्टी घाटी रोड पर पुलिस ने छापामार कर अवैध रुपए से स्टोर किए करीब सात लाख रुपए के पटाखे के 175 कार्टुन जब्त किए है। जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि चुनाव को ध्यान में रखते हुए संग्दिध वस्तुओं व बदमाशों पर निगरानी रखी जा रही है।इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस व जिला स्पेशल टीम ने समन्वय हल्दी घाटी रोड पर पंकज शर्मा के मकान पर छापामारकर बिना लाइसेंस के अवैध रुप से स्टोर किए गए विभिन्न प्रकार के 175 कार्टुन पटाखों के जब्त किए। मकान को शील्ट कर दिया। अभियुक्त पुनित परतानी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा, सीओ मुकुल शर्मा के सुपरविजन में सीआई भूरी सिंह की टीम ने कार्रवाई की। जिसमें झालावाड़ निवासी पुनित परतानी से जब्त किए पटाखों में सूथली बम के 26 कार्टुन ,छोटे-बड़ेे अनार के 23,चकरी के 14,12से 100 बम के 8,गगा जमुना बम के 8, पोप झूमर टीकडी बच्चो के पटाखों के 39,बटर फ्लाई के 3,फुलझडिया छोटी व बडी के 37 कार्टुन सहित छोटे फटाखों के कई कार्टुन जब्त किए। कार्रवाई करने वाली टीम में सीआई भूरीसिंह, एएसआई दामोदर प्रसाद, हैड कांस्टेबल भगवान सिंह, ईश्वर,जनरेल,सेवा राम,भूपेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
Published on:
19 Oct 2023 10:30 am
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
