6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संदिग्ध अवस्था में 11 माह के बच्चे की मौत पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

-ताला तोड़ कर देखा तो कमरे में बच्चा मृत अवस्था में मिला

less than 1 minute read
Google source verification
11 month old child died in suspicious condition Murder case filed agai

संदिग्ध अवस्था में 11 माह के बच्चे की मौत पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज


झालावाड़. खानपुर. जिले के खानपुर कस्बे में सोमवार शाम को एक 11 माह के बच्चे की घर में संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्चे के मामा की रिपोर्ट पर पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पिता अभी फरार है जिसे तलाश करने के लिए पुलिस टीमें गठित की है।
पुलिस उप अधीक्षक तरुणकांत सोमानी ने बताया कि सोमवार को पुराना बस स्टैंड निवासी अब्बास की पत्नी दोपहर के समय मस्जिद में कोई कार्यक्रम होने से वहां गई हुई थी। उसका पुत्र मोहम्मद (11 माह) घर पर ही सो रहा था, इसलिए वो उसे वहीं छोडक़र चली गई। पति अब्बास (40) भी दस्त से पीडि़त होने से घर पर ही था। जब उसकी पत्नी दोपहर को मस्जिद से घर आई तो उसे ताले लगे मिले। आसपास पता किया तो जानकारी मिली कि उसका पति स्कूटी लेकर कहीं चला गया। काफी फोन लगाया लेकिन फोन भी नहीं उठाया। जब ताला तोड़ कर देखा तो कमरे में बच्चा मृत अवस्था में मिला। उसके गले पर खरोंच के निशान थे। हालांकि अभी बच्चे की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। वहीं बच्चे के मामा अली हुसैन की रिपोर्ट पर पुलिस ने अब्बास बोहरा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शाम को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
बेहोश हो गई मां
मासूम बच्चे की मौत के बाद उसकी मां बेहोश हो गई। वो कुछ बताने की स्थिति में नहीं थी। ऐसे में बच्चे के मामा अली की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश में टीमें रवाना कर दी। हालांकि घटना क्यों कारित की गई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका।