
Home Guard Recruitment...होमगार्ड के 49 पदों के लिए 12048 आवेदन, एमए-बीएड धारक भी कतार में
झालावाड़. गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र झालावाड के स्वयंसेवकों का नामांकन 10 से 17 दिसम्बर तक परेड ग्राउण्ड होमगार्ड ट्रेनिंग सेन्टर पुराने आरटीओ ऑफि स के पास छत्रपुरा कोटा पर किया जाएगा। 49 रिक्त पदों के विरूद्ध 12048 आवेदन भाग लेंगे। शैक्षणिक योग्यता एमए, बीएड तक है। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के कमाण्डेट ने बताया कि नामांकन प्रकिया गृह रक्षा मुख्यालय द्वारा नामांकित किए गए बोर्ड के सदस्यों की देख.रेख में सम्पन्न की जाएगी। गृह रक्षा महानिदेशक के प्रतिनिधि एवं जिला पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। 8 दिनों तक चलने वाली नामांकन
प्रक्रिया चलेगी। प्रक्रिया के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी को मोबाइल पर एसएमएस एवं ई.मेल द्वारा सूचना प्रेषित की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी दिए गए लिंक पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। गृह रक्षा स्वयंसेवकों की नामांकन प्रक्रिया दो-तीन माह चलेगी। जिसके लिए अलग.अलग जिलों में अभ्यर्थी को अलग.अलग समय पर बुलाया जाएगा। बुलाए जाने वाले संबंधित अभ्यर्थी को 10.15 दिवस पूर्व ही एसएमएस एवं ई.मेल के जरिये सूचित किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थी दिए गए लिंक अथवा विभागीय वेबसाईट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। जिन अभ्यर्थी को एसएमएस एवं ई.मेल द्वारा सूचना प्राप्त नहीं हुई है उनका प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं होगा। अभ्यर्थी को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर आवश्यक मूल दस्तावेजों, जिले का मूल निवास, आयु प्रमाण.पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, विशेष योग्यता प्रमाण.पत्र, जाति प्रमाण.पत्र, चिकित्सा प्रमाण.पत्र, विवाह प्रमाण पत्र एवं पुलिस सत्यापन, प्रमाण.पत्र सहित उपस्थित होना होगा। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा जारी कोविङ. 19 ;कोरोनाद्ध प्रोटोकॉल के दिशा.निर्देशों की भी पूर्ण पालना करनी होगी। इससे संबंधित आवश्यक अन्य जानकारी कार्यालय के दूरभाष नम्बर 07432.294319 पर ली जा सकेगी।
Published on:
29 Nov 2021 10:11 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
