6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

20 लाख जेब से लगा चुके, अब और कहां से लाएं

-समसा में अधिकारी हो चुके हैं ट्रेप

2 min read
Google source verification
 20 lakhs pocketed, now where to get more

20 लाख जेब से लगा चुके, अब और कहां से लाएं

झालावाड़.जिले के राजकीय विद्यालय में समसा के तहत 275 स्कूलों में निर्माण कार्य चल रहे हैंए लेकिन कई स्कूलों में निर्माण तिथि पूर्ण होने के बाद भी दो से तीन साल देरी से काम चल रहा है। ऐसे में हर वर्ष सर्दी व बारिश में विद्यार्थियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई स्कूलों में विद्यार्थी अनुपात में कमरें नहीं होने से विद्यार्थियों को खुले में बैठना पड़ता है। वहीं पूर्व में समसा के तीन कर्मचारी व एक अधिकाकारी ट्रेप की कार्रवाई में फंस चुके हैं। सूत्रों ने बताया कि कमीशन के चक्कर में भी पूर्व में बिल पास नहीं होते थेए इसलिए ठेकेदार समय पर काम नहीं कर पाते हैं। जिले में 275 कामों में से करीब 125 स्कूलों में कार्य देरी से चल रहा है। इसकी वजह से विद्यार्थियों को कमरों की सुविधा मुहैया नहीं हो पा रही है।

इसलिए होती है देरी-
ठेकेदारों ने बताया कि जो ठेकेदार जेब से 20 लाख लगा चुका हैए वो और बजट कहां से लगाएगा। कमीशन के चक्कर में समसा के एओ व एक लिपिक व जिला शिक्षा अधिकारी पहले ट्रेप हो चुके हैं। लेकिन डबल एओ अभी भी फरार चल रहा है। शिक्षा विभाग ने दूसरे कर्मचारी को अभी डबल एओ का चार्ज दिया है। अब ठेकेदारों के रूके हुए बिल पास होंगेए तभी आगे कार्य समय पर हो पाएगा।

यहां खुले में बैठते हैं छात्र.
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुवांस में 12 कक्षाएं संचालित हैएलेकिन स्कूल में 6 ही कक्ष होने से विद्यार्थियों को बारिश व सर्दी में काफी परेशानी होती है। गांव के वरिष्ठ नागरिक मांगीलाल गुर्जर ने बताया कि स्कूल में दो साल की देरी से काम चल रहा है। ऐसे में स्कूल खुलने पर विद्यार्थियों को कक्षा कक्षों के अभाव में बाहर बिठाने पड़ते हैं। स्कूल में 350 विद्यार्थी अध्ययन करते हैं। ऐसे में स्टाफ रूम भी नहीं होने से स्टाफ को भी परेशानी होती है। तीन कमरों का काम चल रहा हैए अगर वो समय से बन जाएं तो विद्यार्थियों सहित शिक्षकों को आ रही परेशानी से निजात मिलें। जबकि ठेकेदार को 9 लाख से अधिक का भुगतान कर दिया गया है।

इतने स्कूलों में चल रहे निर्माण कार्य

ब्लॉक कार्यों की संख्या स्वीकृत राशि
अकलेरा 32 905.34
बकानी 26 777.59
भवानीमंडी 25 719.94
डग 45 1181.49
झालरापाटन 32 1032.96
खानपुर 39 1132.62
मण्थाना 35 1070.37
सुनेल 40 1116.06
कुल 275 4608.037

सूची बन रही है-
पहले बजट की कमी थीए अब बजट आ चुका है, सूची बन रही है, कार्य व्यवस्था के लिए सुनेल से एक कार्मिक को लगाया है। 2 यूडीसी के पद पहले से खाली चल रहे हैए लेकिन इस सप्ताह सभी बिलों का भुगतान कर दिया जाएगाए ताकि सभी स्कूलों का काम समय पर हो सके।
पुरूषोत्तम माहेश्वेरी, एडीपीसीए समसा, झालावाड़।