8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

12 कौओं समेत 3 पक्षियों की मौत

कौओं की मौत का आंकड़ा पहुंचा 113 पर- आरआरटी टीम का किया गठन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Abhishek Ojha

•

Updated: 4 Jan 2021, 12:15 AM IST

12 कौओं समेत 3 पक्षियों की मौत

12 कौओं समेत 3 पक्षियों की मौत,12 कौओं समेत 3 पक्षियों की मौत,12 कौओं समेत 3 पक्षियों की मौत

झालावाड़. बर्ड फ्लू से कौओं की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी 12 कौओं के अलावा 2 कबूतर एवं 1 कोयल की मौत हुई। इस तरह अब कौओं की मौत का आंकड़ा 113 पहुंच गया है। जबकि तीन अन्य पक्षियों की मौत अभी तक सामने आई है। जिसमें 2 कबूतर एवं एक कोयल की मौत हुई है। एक कोयल पुलिस अधीक्षक आवास में मृत मिली। रविवार को राड़ी के बालाजी क्षेत्र से 2, खानुपर के नूरजीगाडरवाड़ा से 1, सुनेल में 1, झालरापाटन में 3 कौओं समेत 2 कबूतर एवं असनावर में 5, गोविंदपुरा में एक कोयल की मौत हुई। लगातार कौओं की मौत ने पशुपालन विभाग को भी चिंता में डाल रखा है। उधर, कोटा से आई पशु चिकित्सकों की टीम ने राड़ी के बालाजी क्षेत्र का दौरा कर हालात जाने। सुबह से ही अधिकारी मुस्तैद नजर आए। राड़ी के बालाजी क्षेत्र में अभी भी कफ्र्यू है। यहां जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर रखा है।

- रेपिड रिस्पोंस टीम का गठन

कौओं की मौत के बाद तहसील स्तर पर रेपिड रिस्पोंस टीम (आरआरटी) का गठन किया है। जो रोजाना कौओं की मौत पर नजर रखेगी। इसके अलावा मृत पक्षियों को दफनाने के लिए तय प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है या नहीं इस पर भी नजर रखेगी।
- 21 सैंपल और भेजे

पिछले दो दिनों में पोल्ट्री फार्म से लिए मुर्गियों एवं पक्षियों के बीट के करीब 21 सैंपल भोपाल स्थित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे। इनकी रिपोर्ट मंगलवार तक विभाग को मिलने की संभावना अधिकारियों ने जताई।
- कौओं की लगातार मौत हो रही है। रविवार को 13 कौओं समेत 3 अन्य पक्षियों की मौत हुई। आरआरटी टीम का गठन किया गया है।

विक्रम, संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग