6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक क्लिक में डल गए कर्मचारियों के खाते में 30 करोड़

- बैंक खातों में पहुंची राशि, कर्मचारियों ने जताया हर्ष

2 min read
Google source verification
30 crores deposited in the account of the employees in one click

एक क्लिक में डल गए कर्मचारियों के खाते में 30 करोड़

झालावाड़.2023-24 में सेवानिवृत्त होने वाले राज्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की परिपक्व राज्य बीमा पॉलिसी का भुगतान उनके बैंक खाते में सीधे ही जमा हो जाएगा। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के सहायक निदेश क कैलाश चन्द मीणा ने बताया कि जिले में 397 परिपक्व बीमा पॉलिसीयों की राशि रुपए 30,98,29,571 संबंधित बीमेदार के बैंक खाते में अतिरिक्त जिला कलक्टर राधेश्याम डेलू द्वारा वन क्लिक पेमेन्ट के माध्यम से भुगतान के लिए अग्रेषित किया। संभागीय अतिरिक्त निदेशक दीपिका मित्तल के मार्गदर्शन में विभाग के कार्मिकों ने अथक परिश्रम से शत प्रतिशत दावों का निस्तारण कर संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिला कार्यालय में कार्यरत पर्यवेक्षक सुरेश चन्द कश्यप, सहायक प्रोग्रामर राहुल शर्मा, सूचना सहायक अंशु बघेरवाल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी रतन लाल भील, रमेश बाबू कश्यप, वरिष्ठ सहायक अशर्रफुद्दीन, कनिष्ठ सहायक मनोज मीणा, बुद्धिप्रकाश मीणा, उर्वषी कुमारी द्वारा किए गए प्रयास से जिला प्रथम स्थान पर आया।

वनवासी कल्याण परिषद की बैठक संपन्न, महाअभियान पर हुई चर्चा
झालावाड़.राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की जिला बैठक रविवार को उपखंड असनावर में हुई। बैठक के मुख्य अतिथि राधेश्याम भील, विशिष्ट अतिथि जमनालाल भील, मंडल अध्यक्ष ख्यालीराम भील,जनपद राधाकिशन भील,मुख्य वक्ता जनजाति सुरक्षा मंच के अरविंद, अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष बद्रीलाल भील ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अरविंद ने संबोधित करते हुए बताया कि आगामी 18 जून को उदयपुर में डीलिस्टिंग महाअभियान के अंतर्गत एक बड़ा कार्यक्रम होगा। जिसमें राजस्थान के सभी जिलों से जनजाति समाज के लोग उपस्थित होंगे। बैठक में मुख्य अतिथि ने बताया कि यह हर्ष का विषय है कि असनावर क्षेत्र में जल्द ही महाविद्यालय बनने वाला है। असनावर में जल्द बिरसा मुंडा छात्रावास को शुरू किया जाएगा। इसके बाद असनावर भील समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष बजरंग भील, उपाध्यक्ष राधेश्याम भील का स्वागत किया। बैठक में जिला मंत्री सत्यनारायण भील, संरक्षक फूलचंद मेड़ा, तहसील मंत्री बबलू भील, भगवती प्रसाद भील,बलराम भील, बद्रीलाल भील, रमेशचंद त्रिपाठी, जगदीशचंद, मूलचंद भील, पूरीलाल आदि मौजूद रहे।