6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले में प्रथम चरण में 5 हजार कोरोना वॉलिटीयर्स को लगेंगी वैक्सीन

  -दूसरे चरण में गंभीर बीमारियों के मरीजों के दी जाएगी वैक्सीन

2 min read
Google source verification
5 thousand corona volunteers will be vaccinated in the first phase in the district

जिले में प्रथम चरण में 5 हजार कोरोना वॉलिटीयर्स को लगेंगी वैक्सीन

झालावाड.वैश्विक महामारी के दौर से गुजर रहे झालावाड़ जिले में भी अब वैक्सीन लगाने की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। हालांकि प्रथम चरण में वॉलंटियर्स को ही वैक्सीन लगाई जाएगी।
जिले में वैक्सीन लगाने के लिए 15 वैक्सीनेशन सेंटर
बनाए गए है। प्रथम चरण में करीब 5 हजार वॉलंटियर्स को वैक्सीन लगाई जाएगी। जिले में इसके लिए धनवाड़ा में मॉडल भंडार केन्द्र बनाया गया है। वैक्सीन लगाने के लिए चिकित्सा विभाग ने 45 लोगों को प्रशिक्षण दिया है। वैक्सीन वेन के माध्यम से जयपुर से वैक्सीन लाई जाएगी। जिले में छह ब्लॉक सहित दो निजी चिकित्सकों को भी वैक्सीन दी जाएगी।

ऐसी लगाई जाएगी वैक्सीन-
प्रथम चरण में लगाई जानी वाली वैक्सीन के लिए तीन कमरों में व्यवस्था रहेगी। जिसमें प्रथम कमरे में पंजीयनए दूसरे कमरे वैक्सीन लगाई जाएगी। उसके बाद तीसरे कमरे में जिस व्यक्ति को वैक्सीन लगाई जाएगीए उसके मरीज को आधा घंटा बिठाया जाएगाए ताकि कोई दिक्कत हो तो उसका पता चल सके। प्रतिदिन मेडिकल टीम द्वारा मॉनिटरिंग की जाएगी।

10 हजार वैक्सीन रखने की व्यवस्था.
जिला स्तर पर बनाए गए वैक्सीन मॉडल भंडार गृह में करीब 10 हजार वैक्सीन रखने की व्यवस्था की गई है। वहीं छह ब्लॉक के पीएचसी व सीएचसी पर भी वैक्सीन रखी जाएगी।

फैक्ट फाइल.
- जिले में वैक्सीनेशन सेंटर- 15
-जिले में कोविड वैक्सीनेशन की तत्काल जरूरत वाले लोग.5
-जिले में 50 वर्ष से अधिक आयु के लोग-1.50 लाख

-जिले में कोमोरबिटी यानि गंभीर बीमारियों के मरीज-करीब 35 हजार
-जिले में कक्षा12 तक के बच्चों की संख्या-करीब 4 लाख
-उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चे.करीब 25000 हजार
- जिले में मेडिकल वॉलंटियर्स .6 हजार

-जिले में वैक्सीन के लिए 10 डिप फ्रीजर मंगवाएं गए है।
- वैक्सीन केरियर 240, आईस पैक 2000
-एईएफआई कीट-1000 मंगवाए गए है।

वालिटियर्स को ही लगाई जाएगी-
जिले में प्रथम चरण में कोरोना वॉलिटियर्स को ही कोरोनो वैक्सीन लगाई जाएगी।जिले में वैक्सीन भंडारण की पुख्ता व्यवस्था कर ली गई है।
डॉ.साजिद खान, सीएमएचओ, झालावाड़।