29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोशाला में गायों के बीच परिणय सूत्र में बंधेंगे सर्व समाज के 54 जोड़े

ठहरने सहित दोपहर व शाम के भोजन की व्यवस्था गोशाला परिसर में रहेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Jagdish Paraliya

•

Updated: 1 Apr 2025, 11:27 AM IST

श्री कृष्ण गोशाला समिति की ओर से 30 अप्रेल को अक्षय तृतीया पर 54 जोडों का सर्व जातीय निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। समिति के संरक्षक शैलेन्द्र यादव ने बताया कि सम्मेलन गोशाला परिसर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें सभी जातियों के वर वधुओं को प्रवेश दिया गया है। अभी 13 जातियों के 54 वर वधु का पंजीयन हो चुका है। सम्मेलन पूरी तरह निशुल्क होगा जिसकी समस्त व्यवस्थाएं समाज सेवियों की ओर से की जाएगी।

समिति अध्यक्ष दिलीप मित्तल ने बताया कि परिणय सूत्र में बंधने वाले 32 जोडे ऐसे हैं जिनके माता पिता का देहांत हो चुका है और वे अपने अन्य संबन्धियों के संरक्षण में रह रहे थे। समिति ने ऐसे वर वधुओं का निशुल्क वैवाहिक कार्य संपन्न कराने का बीडा़ उठाया है।

गोशाला समिति सचिव प्रेम दाधीच ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियां समिति की ओर से शुरू कर दी गई है। जिसमें वर वधुओं के वस्त्रों को तैयार किया जा रहा है। सम्मेलन में सुबह दस बजे आगमन रहेगा जिसके बाद दोपहर एक बजे निकासी, तीन बजे तोरण और चार बजे पाणिग्रहण संस्कार होगा। शाम 6 बजे संतों के आशीर्वाद के साथ आशीर्वाद समारोह का आयोजन होगा। इसके बाद वर वधु को भेंट देकर विदा किया जाएगा। इस दौरान ठहरने सहित दोपहर व शाम के भोजन की व्यवस्था गोशाला परिसर में रहेगी।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग