6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्पतालों में 60 कर्मचारी गायब, सफाई व्यवस्था ठीक नही

-उपखंड़ अधिकारी की टीम ने किया आकस्मिक निरीक्षण-पत्रिका की खबर पर भी देखी दवा वितरण केंद्र की व्यवस्था
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Jitendra Jaikey

•

Updated: 22 Oct 2019, 7:31 PM IST

60 employees missing in hospitals, sanitation is not good

अस्पतालों में 60 कर्मचारी गायब, सफाई व्यवस्था ठीक नही

अस्पतालों में 60 कर्मचारी गायब, सफाई व्यवस्था ठीक नही
-उपखंड़ अधिकारी की टीम ने किया आकस्मिक निरीक्षण
-पत्रिका की खबर पर भी देखी दवा वितरण केंद्र की व्यवस्था
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. राजकीय एसआरजी चिकित्सालय व राजकीय हीराकुंवर महिला चिकित्सालय में मंगलवार को उपखंड़ अधिकारी मनीषा तिवारी की अगुवाई में गठित टीम ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पतालों में 60 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जनसुविधाओं में सफाई व्यवस्था ठीक नही मिली, रसोई घर में भी स्वच्छता का अभाव देखा गया। चिकित्सालय प्रशासन को कमियां सुधारने व कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
-सफाई व्यवस्था बिगड़ी नजर आई
उपखंड़ अधिकारी मनीषा तिवारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दोनो अस्पतालों में आउटडोर व इन डोर वार्डो का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान 60 कर्मचारी अनुपस्थित थे। उन्हे नोटिस देने की कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में जनसुविधाओं में सफाई व्यवस्था ठीक नही थी। महिला चिकित्सालय में स्थिति बहुत खराब नजर आई। टीम ने कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर भी चेक किए। मरीजों व मरीजों को दिए जाने वाले भोजन के लिए स्थित रसोई घर के निरीक्षण में रसोई घर में स्वच्छता का अभाव था लेकिन खाना ठीक था। उन्होने खाना भी चख कर देखा।
-पत्रिका की खबर पर ली जानकारी
इस दौरान उपखंड़ अधिकारी मनीषा तिवारी ने राजस्थान पत्रिका में मंगलवार को प्रकाशित खबर एक माह से केल्शियम की गोलियां नहीं के सम्बंध में निशुुल्क दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण किया व गोलियां वितरण के बारे में जानकारी लेकर सभी दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होने इस दौरान मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. एम.एस.राठौड़, राजकीय एसआरजी चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. दीपक गुप्ता से उनके कक्ष में जानकारी ली व व्यवस्था सुधारने के लिए कहा। निरीक्षण टीम में उपखंड़ अधिकारी के साथ नगर परिषद आयुक्त दयावंती सैनी, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता आर.के.सोनी, विद्युत निगम अभियंता, राजकीय एसआरजी चिकित्सालय की उपाधीक्षक डॉ. प्रतिभा मीणा आदि साथ रहे।