5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
rajasthan news

एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

पिड़ावा/झालावाड़. बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर महाविद्यालय परिसर में कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाज़ी की । जिसके बाद उपखंड़ कार्यलय में प्रदर्शन कर रीडर को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा। जिला सह शोशल मीडिया प्रभारी तरुण कारपेंटर ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय को प्रारम्भ हुवे तीन वर्ष से भी ऊपर हो चुके है। परंतु वर्तमान तक महाविद्यालय में ना तो पर्याप्त विषयो के व्याख्याता है, ना ही यहाँ नियमित रूप से कक्षा लगती है । उपखंड़ स्तर का महाविद्यालय होने के कारण पिड़ावा सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रो के अधिकांश छात्र-छात्राए महाविद्यालय में अध्ययनरत है।

महाविद्यालय की हालत ऐसी है कि यह के कॉलेज का स्टॉफ समय से पुर्व ही महाविद्यालय को बंद करके चले जाते है और आधे समय आते ही नही है। जबकि नियम के अनुसार के महाविद्यालय बंद होने का समय 12 से 5 बजे तक का है। कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि अगर महाविद्यालय के हालात नही सुधरे तो विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं प्रशाशन की होगी। इस मौके पर जिला एसएफडी सह संयोजक मोहित राठौर, विशाल गुप्ता, लोकेश माली, विशाल राठौर, देवकरण, रामकरण मेहर, टीनू आंनद मेहेर, अमन कासलीवाल, जितेंद्र राठौर, राहुल माली, खुशाल राठोर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read more : भले ही उम्र बढ़ जाए लेकिन तभी करें ये चीज़ हों पूरी तरह से तैयार, तकनीक का भी मिलेगा सहारा...

Read more : संघ पर भाजपा अध्यक्ष मदनलाल सैनी का बड़ा बयान, कहा- संघ और भाजपा के नेता का मिलना गलत नहीं, हमारा है विचारों का परिवार

Read more : अफसरों से परेशान होकर पहले भी 'गलत कदम' उठाते रहे हैं जवान...इस बार हुआ कुछ ऐसा कि दहल गए दिल

Read more : पीएम मोदी के अजमेर दौरे से पहले हड़ताल खत्म होने के संकेत, फिर से दौड़ेगी बसें, कर्मचारी लौटेंगे काम पर!