8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसीबी ने तत्कालीन सीआई अनिल पांडेय को किया गिरफ्तार

खानपुर के तत्कालीन सीआई अनिल पांडे को गुरुवार को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Hari Singh Gujar

•

Updated: 6 Oct 2022, 9:27 PM IST

ACB arrested then CI Anil Pandey

खानपुर के तत्कालीन सीआई अनिल पांडे को गुरुवार को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया।

झालावाड़.एबीसी झालावाड़ ने खानपुर के तत्कालीन सीआई अनिल पांडे को गुरुवार को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया।
एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भवानीशंकर मीणा ने बताया कि खानपुर के तत्कालीन थानाधिकारी अनिल पांडे के खिलाफ एक प्रकरण एसीबी में दर्ज हुआ था। इस मामले में कोटा एसीबी कोर्ट में पेश किया जहां सेे एसीबी न्यायाधीश ने 15 दिन के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। गौरतलब है कि पांडेय के खानपुर में पदस्थापन के दौरान संतोष बाई के विरुद्ध दर्ज कराए हनी ट्रेप के केस में दलाल मुरारीलाल मीणा के मार्फत मारपीट नहीं करने व रिमांड नहीं लेने की एवज में एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी।

40 हजार पूर्व में ले लिए थे-

जिसमें 40 हजार रुपए पूर्व में लिए जा चुके थे। लेकिन ट्रेप की भनक लगने पर शेष 60 हजार रुपए की राशि नहीं लिए जाने से ट्रेप की कार्रवाई नहीं हो सकी थी। इस मामले में एसीबी मुख्यालय में रिपोर्ट भिजवाने पर प्रकरण दर्ज होने के बाद अनुसंधान से दलाल मुरारी लाल मीणा व थानाधिकारी अनिल कुमार पांडेय के विरूद्ध जुर्म प्रमाणित पाया गया। महानिदेशक पुलिस द्वारा अभियोजन स्वीकृति जारी करने के बाद आरोपी अनिल कुमार पांडेय ने राजस्थान उच्च न्यायालय में रिट दायर कर रखी थी। रिट खारिज होने के बाद एसीबी ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की। इस मामले में दलाल मुरारीलाल मीणा पूर्व में जेल जा चुका है। जिसके विरुद्ध एसीबी कोटा में चालान पेश किया जा चुका है। अब अनिल पांडे के खिलाफ तितम्बा चार्जशीट पेश की जाएगी। आरोपी पांडेय पुलिस लाइन जोधपुर कमीश्नरेट में पुलिस निरीक्षक के पद से निलम्बित चल रहा है।

एमए प्रीवियस में ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी

झालावाड़.कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने एमए प्रीवियस में ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 6 से बढ़ाकर 27 अक्टूबर कर दी है। पीजी कॉलेज भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ.हमीद अहमद ने बताया कि कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय द्वारा एमए प्रीवियस में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर कर दी।